ऊना (एमबीएम न्यूज़) : विस क्षेत्र के धर्मपुर गांव की पंचायत प्रधान चंचला देवी ने शुक्रवार को पीजीआई में दम तोड दिया है। पंचायत प्रधान 30 अगस्त को घर में आगजनी की घटना में बुरी तरह से झुलस गई थी, जिसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ भर्ती कराया गया था। जहां पर जख्मों की ताव न सहते हुए चंचला देवी ने शुक्रवार सुबह दम तोड दिया।
एसपी अनुपम शर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। गौर रहे कि हरोली विस क्षेत्र के धर्मपुर गांव की पंचायत प्रधान चंचला देवी 30 अगस्त की रात अपने कमरे में सोई हुई थी। देर रात जब चंचला देवी उठी, तो घर में अंधेरा होने चलते पास पड़ी माचिस जलाई। महिला ने जैसे ही माचिस जलाई, तो आग कपड़े में लग गई। महिला के चिल्लाने पर अन्य कमरे में सोए परिजनों ने दरवाजा और आग बुझाई।
आग की चपेट में आने महिला प्रधान बुरी तरह से झुलस गई। परिजनों ने तुंरत महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। पीजीआई चंडीगढ में करीब सोलह दिन जिंदगी व मौत् के बीच लडने के बाद चंचला देवी की शुक्रवार सुबह मौत हो गई।