चंबा (एमबीएम न्यूज) : अपने खेतों में घास काटते वक्त एक विवाहिता महिला को सांप ने डस लिया। जिसके चलते महिला खेत में ही बेहोश हो गई। परिजनों ने बेहोशी की हालत में महिला को जिला अस्पताल चंबा पहुंचाया। जहां उसे एडमिट करके उपचार दिया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनोहरमा पत्नी पवन कुमार निवासी सरू के रूप में पहचान हुई है। पीडि़त महिला के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने खेतों में घास काट रही थी। इसी दौरान एक सांप ने उसे डस लिया। सांप इतना जहरीला था कि महिला को डसते ही खेत में बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में ही महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने उन्हें जल्द ही उपचार दे दिया। ऐसे में अब महिला की सेहत में सुधार बताया गया है।