चंबा (एमबीएम न्यूज) : द्रमण-गोला मार्ग पर एक मारूति वैन दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक घायल को टांडा में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेैफर कर दिया गया हैं। यह हादसा वीरवार को देर शाम आठ बजे हुआ। मृतक की पहचान सतीश कुमार निवासी गोला व फौजा सिंह के रूप में हुई। जबकि, घायल सन्नी को रैफर कर दिया गया हैं।
एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने भी इसकी पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।