ऊना (एमबीएम न्यूज़) : जिला के दो अलग-अलग स्थानों में सर्पदंश से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को गंभीर हालत में ऊना अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में पीडि़तों का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार पहला मामला ऊना के बसाल गांव में पेश आया, जहां सोलह वर्षीय अक्षय बुधवार देर रात अपने घर के समीप खेल रहा था कि अचानक ही उसे जहरीले सांप ने डंस लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगडऩे पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं दूसरा मामला बिलासपुर की सीमांत पर सटे एक गांव का है, जहां 20 वर्षीय महिला आशा को अचानक ही सांप ने डस लिया। परिजनों ने तुरंत उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया।
सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सर्पदंश से पीडि़तों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि सर्पदंश होने पर तुंरत चिकित्सक की सहायता लें। झांड-फूंक के चक्करों में ना पड़ें।