ऊना (एमबीएम न्यूज़) : क्षेत्र के गांव नारी में एक व्यक्ति को सांप ने डंस लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले आए, जहां पीडि़त का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार नारी निवासी सुशील अपने घर के समीप कार्य कर रहा था कि तभी अचानक ही उसे जहरीले सांप ने डंस लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
वहीं दूसरा मामला जिला मुख्यालय में पेश आया, जहां प्रवासी महिला शिव प्यारी को शुक्रवार सुबह सांप ने डंस लिया। परिजन उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल लेकर आए। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सर्पदंश पीडि़तों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। उन्होंने कहा कि सर्पदंश होने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सक की सहायता लें ताकि व्यक्ति की जान बचाई जा सके। झाड़-फूंक के चक्करों में ना पड़ें। गौर रहे कि जिला ऊना में सर्पदंश के मामले बढ़ रहे हैं जो कि चिंता जनक हैं।
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामलों की जाँच कर रही है।