नालागढ़ (एमबीएम न्यूज): करंट लगने से एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दरअसल राजेश कुमार पुत्र राम शरण निवासी चुनोवरी नालागढ़ को रविवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे घर में ही अचानक करंट लग गया। इसके चलते उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी नालागढ़ साहिल अरोड़ा ने की है।