ऊना (एमबीएम न्यूज़): क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में दौलतपुर ऊना मुख्य मार्ग पर शनि मंदिर के पास बनी प्रवासी मजदूरों की दो झुग्गियां जलकर राख हो गई। आग की पलटे देख लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शोर शराबा सुनकर आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया।
जानकारी के अनुसार सोमवार सांय मिसरी साहनी एवं उसके सगे भाई भोला साहनी की झोपडिय़ों में आग लग गई और सब कुछ जल गया। जिसमें बर्तन कपड़े इत्यादि शामिल है। पीडि़त मिसरी साहनी ने बताया उनकी जिंदगी की कमाई तबाह हो गई। उधर स्थानीय लोगो ने फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। आग के कारणों का पता नहीं चला। उधर मौके पर चौकी प्रभारी हरजीत सिंह और हवालदार इलमदीन पहुंचे। एएस आई हरजीत सिंह ने बताया पुलिस घटना के कारणों की जांच की जा रही है।