हमीरपुर : अग्घार पंचायत के अंर्तगत नाहलवीं गांव मे एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिता देवी (37) पत्नी नन्दलाल निवासी नाहलवीं वार्ड नंबर-9 की करंट लगने से मौत हो गई। करंट लगने का जैसे ही परिवार को पता लगा। वह तुरंत उसे भोटा अस्पताल ले गए। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला पशुशाला मे घास काटने की मशीन (टोका) से घास काट रही थी। तभी अचानक करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। परन्तु तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतका का पति राज्य के बाहर काम करता है। उसकी एक बेटी दूसरी कक्षा तथा एक बेटा है, जो चौथी कक्षा में है।