अभिषेक मिश्रा/बिलासपुर
स्वारघाट इलाके के जामली-जयनगर मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के गहरी खाई में लुढ़क जाने की खबर आ रही है। नालागढ़ डिपो की बस जयनगर रूट पर जा रही थी। हादसे को लेकर पूरी जानकारी आने में समय लग सकता है, लेकिन घटनास्थल से मिल रही जानकारी के मुताबिक दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
मौके से मिल रही जानकारी के मुताबिक एंबूलेंस को मौके पर पहुंचने में 45 मिनट से भी ज्यादा का वक्त लगा। कुछ शवों के बस के नीचे दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बस ने दो पलटे लिए। बिलासपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि वो कुछ देर में घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी दे सकते हैं।
Latest
- हिमाचल में 15 IPS सहित 142 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड
- ….तो क्या, हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार भी होगा विधानसभा का उपचुनाव, न होने का ये गणित….
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर