रामपुर (एमबीएम न्यूज): जिला किन्नौर में देर रात एक सीमा सडक़ संगठन (बीआरओ) के ट्रक गहरी खाई में गिर जाने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि दो कर्मचारी घायल हो गए है। घायलों का उपचार बीआरओ के अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा देर रात सामने आया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक किन्नौर के पवारी से समधू की तरफ जा रहा था कि अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में चालक सहित कुल पांच कर्मचारी सवार थे।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बीआरओ के कर्मचारियों व स्थानीय लोगों की मदद से बीआरओ के कैंप तक पहुंचाया गया। साथ ही तीनों मृतक कर्मचारियों के शवों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे के कारणों की जांच चल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।