चंबा (एमबीएम न्यूज) : हिमाचल के चंबा जिला में शनिवार तडक़े एक सडक़ दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों व्यक्ति खजियार में नागपंचमी मेले से वापिस चंबा लौट रहे थे कि शनिवार सुबह करीब 3 बजे कार चंबा-जोत मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
मरने वालों में एक महिला भी शामिल बताई जा रही है, जबकि हादसे में दो व्यक्ति घायल भी हुए हैं। मरने वाले दोनों चंबा के रहने वाले हैं। अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। साथ ही हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।