कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : पर्यटन नगरी मनाली के नेहरूकुंड के पास सैलानियों का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें आसाम के सैलानी सवार थे और वे लेह से मनाली लौट रहे थे कि नेहरूकुंड के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में पांच लोग सवार थे और पांचों बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार टाटा सूमो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी जिससे पांच लोग सवार हो गए हैं। सूचना मिलते ही 108 एंबुलैंस ने राहत कार्य आरंभ कर दिया है और घायलों को मनाली अस्पताल लाया जा रहा है।
उधर पुलिस भी घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है और राहत कार्य आरंभ कर दिया है। घायलों को मनाली अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि यह हादसा लेह से लौटते हुए नेहरूकुंड के पास पेश आया। पुलिस सूचना मिलते ही छानबीन में जुट गई है।