-पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू
कुल्लू : कुल्लू-मंडी सीमा पर औट में लारजी झील में एक सूमो गाड़ी गिर गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक पुरूष व दूसरी महिला है।
लारजी झील से शव को निकालते राफ्टर
घटना की सूचना पुलिस को सुबह के समय मिली। जिसके बाद लारजी झील में डूबी गाड़ी को ढूढने के लिए स्थानीय रिवर राफ्टरों की मदद ली गई और काफी देर तक औट पुलिस और राफ्टरों की कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से दो शवों को निकाला गया। निकाले गए एक शव की पहचान जीवन प्रकाश नगवाई निवासी के रूप में हुई है जबकि महिला के शव की शिनाख्त की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मंडी ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।