सरकाघाट (वी.कुमार) : उपमंडल के पिंगला पंचायत की एक महिला ने अपने पडोसी पर अश्लील हरकतें करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया है कि गत शाम जब वह अपने घर दूध दुह कर ले जा रही थी तो उसके पड़ोस के व्यक्ति ने उसके साथ छेड़खानी आरम्भ कर दी और उसके विरोध करने पर जान से मारने के धमकी भी दी। उसके शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले अन्य लोगों ने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और उसने पुलिस में घटना बारे शिकायत कर दी। हिला ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है। डीएसपी मदन धीमान ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
Latest
- जानिए मोहिनी एकादशी क्यों है खास, व्रत करने से मिलती है पापों से मुक्ति व गौ दान का फल
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव