चंबा (एमबीएम न्यूज़) : 32 वर्षीय एक विवाहित महिला ने जहरीला पदार्थ गटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने इस महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया हैं।मृतक महिला की पहचान अनीता पत्नी परमिंद्र निवासी मंजीर के तौर पर हुई। बताया जा रहा हैं कि विवाहित महिला किसी परेशानी में थी। इसी वजह से उसने जहर निगल कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
एसपी चंबा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। महिला ने आखिर जहर क्यों गटका, इसका जल्द खुलासा किया जाएगा।