ऊना (एमबीएम न्यूज़) : जिला में अलग-अलग मामलों में दो लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर पीडि़तों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पीडि़ता का उपचार जारी है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पहला मामला पूबोवाल में पेश आया, जहां पूबोवाल निवासी एक बालक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल लेकर आए। वहीं दूसरा मामला दौलतपुर गांव का है, जहां 34 वर्षीय विवाहित महिला ने सोमवार देर रात अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया। पीडि़तों का उपचार ऊना अस्पताल मे चल रहा है।
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है।