नवांशहर, 30 अक्तूबर : एक बेटे ने पिता समेत अपनी सौतेली मां को मौत के घाट उतार दिया। बेटे को शक था कि उसकी सौतेली मां गर्भवती है। घटना पंजाब के नवांशहर के गांव बलाचैर की है। वीरवार रात आरोपी हरदीप उर्फ हरीश ने अपने पिता व सौतेली मां का दराती से कत्ल कर दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया।
मृतक जोगिंदर पाल के भाई जंग बहादुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई करीब 40 साल पहले लेबनान गया था। वहीं पर उसने शादी कर ली। जिसके बाद उसके तीन बच्चे हुए। हरदीप तीनों में सबसे छोटा था। जबकि एक बहन की शादी हो चुकी है और बड़ा भाई विदेश में ही रह रहा है। कई साल बीतने के बाद परिवार वापस गांव लौटा। गांव में बच्चों को छोड़कर दोनों पति-पत्नी वापस लेबनान चले गए। जहां कुछ समय बाद दोनों में तलाक हो गया। पत्नी को तलाक देने के बाद जोगिंदरपाल वापस गांव लौट आया और उसने पटियाला के गोबिंदपुर की परमजीत कौर से दूसरा विवाह कर लिया।
दूसरी शादी को काफी समय बीत जाने के बाद कोई बच्चा नहीं हुआ। अब तक सब कुछ ठीकठाक चल रहा था। हालांकि ग्रामीणों के अनुसार हरदीप अक्सर शराब के नशे में घर में झगड़ा करता था। जंग बहादुर के अनुसार कुछ दिनों से गांव में चर्चा थी कि जोगिंदरपाल की दूसरी पत्नी गर्भवती है। इसका भनक हरीश को लगी तो वो परेशान हो गया। दरअसल, हरीश इस बात को लेकर परेशान हो गया कि सौतेली मां को पैदा होने वाली औलाद का भी जायदाद में हिस्सा होगा। जंग बहादुर के अनुसार इसी के चलते वीरवार रात को उसने पिता व सौतेली मां के साथ झगड़ा किया। देर रात तक घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आती रही।
करीब 9 बजे उसने देखा कि हरीश हाथ में दराती लेकर घर से बाहर आया। बाद में अपनी बोलेरो कार में सवार होकर भाग गया। घर के भीतर जाकर देखा तो उसका भाई व भाभी खून में लथपथ पडे़ थे, जिनकी मौत हो चुकी थी। डीएसपी देविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी की धर पकड़ को छापेमारी की जा रही है।
Latest
- आचार संहिता के बाद हिमाचल में 7.59 करोड़ की अवैध शराब व 30 लाख की नकदी जब्त
- विधानसभा सचिवालय का निर्दलीय विधायकों को नोटिस, दलबदल विरोधी कानून में मांगा जवाब
- सोलन : शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, किसान की जिन्दा जलने से मौत
- किन्नौर : दो माह से बंद है रोपा वेली का एकमात्र SBI एटीएम, लोग परेशान
- शिमला संसदीय क्षेत्र से दयाल प्यारी को टिकट तो मुसाफिर की घर वापसी से इंकार की ये वजह…