ऊना, 05 अगस्त : गगरेट उपमंडल के संघनई गांव में 30 वर्षीय विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान इसी गांव की सपना देवी पत्नी जोगिंदर सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर रीजनल अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक संघनई निवासी महिला सपना देवी ने घर में ही अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगा लिया। परिजनों ने सपना को फंदे पर झूलते हुए देखा तो उसे फौरन पुलिस को सूचित किया। डीएसपी (DSP) अंब मनोज जम्वाल ने बताया कि पुलिस घटना के सम्बंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।