कुल्लू : आनी उपमंडल में कन्शाण के पास पुलिस ने अफीम की खेती को नष्ट किया है। अफीम की खेती करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कन्शान के पास एक व्यक्ति ने अफीम की खेती कर रखी है। जिसके चलते पुलिस ने माैके पर पहुंचकर 605 अफीम के पौधे उगे हुए पाए और उन्हें उखाड़कर नष्ट किया गया।
10 पौधों को सैंपल के तौर पर पुलिस ने लिया हैं जबकि बाकि अफीम के पौधों को जलाकर नष्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि एएसआई पुष्प देव अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे और अफीम की खेती नष्ट करने के साथ-साथ इसकी जब छानबीन की तो यह खेती सीता राम पुत्र बलू राम निवासी रगेड कमांद तहसील आनी द्वारा की हुई पाई गई। जिसके चलते पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।