नाहन : कोलर पंचायत में एक आईपीएच कर्मी जसपाल सिंह (48) ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार जसपाल सिंह की पत्नी कोलर पंचायत की पूर्व पार्षद भी रही हैं। जसपाल रेगुलर कर्मचारी था। आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
मृतक पिछ्ले कई दिनों ने मानसिक अवसाद के दौर से गुजर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मृतक की अंत्येष्टि कर दी गई है।