चंबा (एमबीएम न्यूज़) : नगर परिषद चंबा कार्यालय के बाहर उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक व्यक्ति ने नप परिषद अध्यक्ष पर पत्थर मारने का प्रयास किया। इस व्यक्ति ने पत्थर उठा ही लिया था। लेकिन अन्य मौजूद लोगों ने उसका हाथ रोक लिया। यह मामला शनिवार दोपहर का है।
पुलिस ने इसकी शिकायत नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने दर्ज करवा दी है। पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। अध्यक्ष पर पत्थर मारने करने वाले व्यक्ति सुल्तानपुर वार्ड का निवासी बताया जा रहा है।