• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 

कांगड़ा

हिमाचल के युवा DC राकेश प्रजापति के घर आई नन्हीं परी, दूसरी बार बेटी के बने पिता

February 22, 2021 by MBM News Network

धर्मशाला, 22 फरवरी : हिमाचल में युवा आईएएस अधिकारियों की फेहरिस्त में शामिल राकेश प्रजाप्रति के घर नन्हीं परी आई है। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी इस समय सूबे के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में बतौर उपायुक्त तैनात हैं। बड़ी बेटी इसी साल 5 मार्च को दो साल की हो जाएगी।

हिमाचल के युवा DC राकेश प्रजापति के घर आई नन्हीं परी, दूसरी बार बेटी के बने पिता
बेटी के साथ डीसी राकेश प्रजापति

     आईएएस अधिकारी के घर लक्ष्मी का आगमन कांगड़ा के निजी अस्पताल फोर्टिज में हुआ। कोरोना संकट के दौरान आईएएस अधिकारी की कार्यशैली बेहतरीन आंकी गई थी। खुद भी परिवार सहित संक्रमित हुए। उत्तर प्रदेश के बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले आईएएस अधिकारी के पिता आर्मी में सूबेदार के पद से सेवानिवृत हुए हैं। कांगड़ा में डीसी बनने से पहले ऊना व हमीरपुर में भी उपायुक्त के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

     बीटस पिलानी से मैकेनिकल व कंप्यूटर इंजीनियर की डिग्री हासिल कर चुके आईएएस राकेश प्रजापति ने एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत में कहा कि घर पर दूसरी बार लक्ष्मी के आगमन से बेहद ही खुश हैं। गौरतलब है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत भी आईएएस अधिकारी ने कई सराहनीय कदम उठाए हैं।

     बता दें कि 25 साल की उम्र में आईएएस अधिकारी बनने वाले राकेश प्रजापति को कोरोना वायरस को हराने में देश के रियल एक्शन हीरो के अवार्ड से भी इंडिया टुडे गु्रप द्वारा अलंकृत किया जा चुका है। 2019 में ऊना के उपायुक्त रहने के दौरान भी बेटियों के जन्म पर वो माता-पिता के घर पहुंच जाया करते थे। इसी जिला में उनकी पहली बेटी काशवी का जन्म हुआ था।

     बतौर डीसी कार्यभार संभालने के बाद बेटियों के संरक्षण के लिए ऊना उत्कर्ष योजना को भी शुरू किया था। उनका यह भी मानना है कि हम दूसरों के लिए तभी उदाहरण बन सकते हैं, जब स्वयं उस पर खरा उतरें।

Filed Under: कांगड़ा, मुख्य समाचार, युवा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news

बुरांस के फूलों से लकदक हुए हिमाचल, जानिए इससे जुडी खास बातें 

February 22, 2021 by MBM News Network

धर्मशाला, 22 फरवरी : प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण हिमाचल प्रदेश अपने हरे-भरे जंगलों, कल-कल बहते नदी-नालों, ब़र्फ से लदे पहाड़ों और बेशकीमती जड़ी-बूटियों की वजह से विश्व के मानचित्र पर अपनी विशेष पहचान रखता है।

हिमाचल के जंगलों में कई ऐसे फल-फूल और जड़ी-बूटियां मौजूद हैं, जो अपने विशिष्ट गुणों के कारण कई बिमारियों में रामबाण का काम करते हैं। ऐसे ही विशिष्ट गुणों से भरपूर है बुरांस के फूल, जो जनवरी माह के अंत तक जंगलों में खिलना आरम्भ हो जाते हैं। इसके विशिष्ट गुणों के चलते लोग साल भर इसके खिलने का इंतज़ार करते हैं। इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाज़ार में आते ही यह हाथों-हाथ बिक जाता है।बुरांस के फूलों से लकदक हुए हिमाचल, जानिए इससे जुडी खास बातें 

हिमाचल के पहाड़ों पर आजकल खिले ‘बुरांस के फूल’ स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। मनमोहक, आकर्षक एवं क़ुदरती गुणों से भरे हुए इन फूलों को प्रदेश में आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग अपने-अपने कैमरों में क़ैद कर रहे हैं। भले ही बुरांस के ये फूल कुछ दिनों बाद जंगल से अपना डेरा-डंडा उठा लें लेकिन लोगों की स्मृतियों और कैमरों में क़ैद होने के बाद ताउम्र ताज़ा रहेंगे।

बुरांस के पेड़ समुद्र तल से लगभग 1500 मीटर से 3600 मीटर तक की ऊंचाई पर पाए जाते हैं। यह वृक्ष मुख्यतः ढलानदार जमीन पर पाए जाते हैं। बुरांस की विशेषता है कि वे देखने में जितने सुन्दर होते हैं, उतने ही स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, शिमला, चम्बा तथा सिरमौर जिलों में बुरांस के पेड़ अधिक संख्या में पाए जाते हैं।

स्थानीयता के अनुसार इन फूलों को विभिन्न जिलों में आमतौर पर बुरांस, ब्रास, बुरस या बराह के फूल के नाम से जाना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार लाल रंग वाले बुरांश के फूलों का औषधीय महत्व अधिक होता है। कई शोधों के अनुसार बुरांश एन्टी डायबिटिक, एन्टी इन्फ्लामेट्री और एन्टी बैक्टिरियल गुणों से भरपूर होता है। इस तरह इन फूलों को बेहद स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। लोग इन्हें बवासीर, लीवर, किडनी रोग, खूनी दस्त, बुखार इत्यादि के दौरान प्रयोग में लाते हैं। कई लोग इनकी पंखडियो को सुखाने के बाद इन्हें साल भर प्रयोग में लाते हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां वृद्ध आज भी बुरांस के मौसम में इसकी चटनी बनवाना नहीं भूलते, वहीं युवाओं में भी यह चटनी इतनी ही प्रिय है। इसके अलावा अब आधुनिक फल विधायन के माध्यम से बुरांस के फूलों का जूस बनाया जा रहा है। बुरांस का जूस बाज़ार में साल भर आसानी से उपलब्ध रहता है, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता का द्योतक है। जहां, इन फूलों का प्रयोग औषधीय रूप में किया जाता है, वहीं यह कई सप्ताह तक स्थानीय लोगों की अतिरिक्त आय के साधन के रूप में उनकी आर्थिकी को सम्बल प्रदान करता है।

Filed Under: कांगड़ा, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news

कांगड़ा : कार सवार व्यक्ति 123 ग्राम चिट्टा व 1.34 लाख की नकदी सहित गिरफ्तार 

February 21, 2021 by MBM News Network

कांगड़ा, 21 फरवरी : हिमाचल की  कांगड़ा पुलिस लगातार नशा तस्करों के बुलंद हौसलों पर पानी फेर रही है। पुलिस लगातार तस्करों को दबोचने में कामयाब हो रही है। ताजा मामले में डमटाल थाना के अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति को 123 ग्राम चिट्टा व 1,34000 की नगदी सहित गिरफ्तार किया है।कांगड़ा : कार सवार व्यक्ति 123 ग्राम चिट्टा व 1.34 लाख की नकदी सहित गिरफ्तार 

जानकारी के मुताबिक संपर्क मार्ग तोकी में एक कार को तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस ने जब कार(PB10FV-2982) की तलाशी ली तो कार से 123 ग्राम चिट्टा व एक लाख 34 हजार की नगदी बरामद हुई। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान माईकल कुमार निवासी तोकी डाकघर छन्नी तहसील इन्दौरा ज़िला काँगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

Filed Under: कांगड़ा, क्राइम, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news

धर्मशाला-मैक्लोडगंज के बीच वाहनों की आवाजाही हेतू अधिसूचना जारी

February 19, 2021 by MBM News Network

धर्मशाला, 19 फरवरी : उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने धर्मशाला से मैक्लोडगंज में यातायात की सुचारू व्यवस्था एवं लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात प्रबंधन योजना लागू करने के संदर्भ में अधिसूचना जारी की है।  धर्मशाला-मैक्लोडगंज के बीच वाहनों की आवाजाही हेतू अधिसूचना जारी

उन्होेंने कहा कि धर्मशाला से मैक्लोडगंज जाने वाले वाहन फब्बारा चौक से किरपू मोड़ होते हुए मैक्लोडगंज जा सकते हैं जबकि मैक्लोडगंज से धर्मशाला आने वाले वाहन मैक्लो चौक से सैशन हाऊस/उपायुक्त आवास से होते हुए धर्मशाला आ सकते हैं।

उपायुक्त ने यह अधिसूचना मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 59 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस संदर्भ में जारी की है। उन्होंने कहा कि प्रारम्भिक तौर पर 16 फरवरी से 15 अप्रैल, 2021 तक दो महीनों के लिए यातायात प्रबन्धन योजना लागू की गई है।

Filed Under: कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: kangra news

हिमाचल में इस तारीख से देश के डाक कर्मी दिखाएँगे बैडमिंटन के जौहर… 

February 19, 2021 by MBM News Network

धर्मशाला, 18 फरवरी: अधीक्षक, डाकघर, धर्मशाला मण्डल ने जानकारी देते हुए बताया कि 35वीं चार दिवसीय अखिल भारतीय डाक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 26 फरवरी, 2021 तक भारतीय खेल प्राधिकरण के इंडोर खेल परिसर धर्मशाला में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ 22 फरवरी को प्रातः 10 बजे सचिव, डाक विभाग एवं अध्यक्ष डाक सेवा समिति प्रदीप कुमार बिशोई करेंगे।हिमाचल में इस तारीख से देश के डाक कर्मी दिखाएँगे बैडमिंटन के जौहर... 

    उन्होंने बताया कि अर्जुन  पुरस्कार व द्रौणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित बैडमिंटन खिलाड़ी व कोच पुलेला गोपीचंद और बैडमिंटन पुरूष एकल प्रतियोगिता के राष्ट्रीय चैम्पियन व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अभिन्न श्याम गुप्ता वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

           उन्होंने बताया कि इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में संपूर्ण राष्ट्र के 19 डाक परिमण्डलों के लगभग 170 प्रतिभागी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतिस्पर्धा का ऑनलाइन प्रसारण वेबसाइट व धर्मशाला मंडल के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिस्पर्धा के दौरान कोविड-19 की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

Filed Under: कांगड़ा, खेलकूद, हिमाचल प्रदेश Tagged With: himachal news, kangra news

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘ग्राम सभा से विधान सभा’ संकल्प पूरा करने का किया आह्वान, ये बोले…   

February 18, 2021 by MBM News Network

धर्मशाला, 18 फरवरी : वर्ष 2022 में होने वाले विधान सभा चुनावों में राज्य भाजपा के ‘ग्राम सभा से विधान सभा’ के संकल्प को पूरा करने के लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रतिबद्धता और निष्ठा से कार्य करना चाहिए। राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में प्रदेश भाजपा कार्यकारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘ग्राम सभा से विधान सभा’ संकल्प पूरा करने का किया आह्वान, ये बोले...   

     नड्डा ने कहा कि भाजपा एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें एक आम कार्यकर्ता भी शीर्ष औहदे पर पहुंच सकता है जबकि अन्य सभी राजनीतिक पार्टियां एक परिवार विशेष की पार्टियां हैं। भाजपा के पास आज 18 करोड़ से अधिक सदस्य हैं और पार्टी का उद्देश्य राष्ट्र और मानव के समग्र आर्थिक विकास पर आधारित है। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित भाजपा सरकार की अगुवाई में शुरू की गई योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग का उत्थान और कल्याण करना है। ‘सबका साथ और सबका विकास और सबका विश्वास’ भाजपा का मूल मंत्र है।

          राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को स्वयं आकलन और स्व-मूल्यांकन करने का आग्रह किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने पार्टी को सुदृढ़ करने में कितनी भूमिका निभाई है।

       उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख सम्मेलनों जैसी पहल कर हिमाचल प्रदेश आज अन्य राज्यों के लिए आदर्श बनकर उभरा है। अब पार्टी को बूथ स्तर पर सुदृढ़ बनाने के लिए पन्ना समिति गठित करने की आवश्यकता है। उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड महामारी के दौरान लोगों कोे राहत पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 25 करोड़ मोदी फूड किट्स का वितरण किया गया।

        जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि जिला स्तर पर भाजपा के छह कार्यालयों का निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया गया है। उन्होंने राज्य भाजपा अध्यक्ष से प्रदेश के अन्य जिलों में भी भाजपा कार्यालय के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कार्यालय न केवल  पार्टी को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य करने का उपयुक्त स्थान होता है बल्कि एक मजबूत काडर के निर्माण के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र और नर्सरी भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनौतियों में अवसर खोजने के मंत्र से आज भारत प्रति दिन लगभग पांच लाख पीपीई किट तैयार करने में सक्षम बन पाया है। इसके अलावा भारत आज विश्व के 16 देशों को कोविड वैक्सीन उपलब्ध करवा रहा है। यह केवल प्रधानमन्त्री के सक्षम नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाया है।

       राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब भी केंद्र में एनडीए की सरकार सत्ता में आई है, हिमाचल प्रदेश हमेशा विकास की दृष्टि से मुख्यधारा से जुड़ा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रदेश के प्रति विशेष लगाव के कारण प्रदेश को औद्योगिक पैकेज मिला था और अब नरेन्द्र मोदी ने राज्य को एक बार पुनः विशेष दर्जा प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि 3500 करोड़ रुपये की लागत की अटल टनल रोहतांग प्रदेश को केंद्र सरकार का एक तोहफा है।

नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य और केन्द्र सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक ले जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, हिमकेयर, हिमाचल गृहिणी सुविधा आदि योजनाओं से लोगों के चेहरों पर मुस्कान आई है।

भाजपा राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश के लोग सौभाग्यशाली हैं कि राज्य का धरती पुत्र विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का नेतृत्व कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति के कारण आज भारत कोरोना महामारी से बहुत तेजी से उबर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य भाजपा ने कोविड-19 महामारी के संकट के दौरान संगठन को सशक्त बनाने के लिए सोशल मीडिया का प्रभावी तरीके से प्रयोग किया। प्रदेश के लोगों ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा उप-चुनाव और पंचायती राज संस्थाओं तथा स्थानीय निकायों के चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर विश्वास व्यक्त किया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष चन्द्रभूषण नाग ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य लोगों का इस अवसर पर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट कार्य राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राज्य भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चैधरी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री राकेश पठानिया, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग, विधानसभा उपाध्यक्ष  हंस राज, सांसद  किशन कपूर, रामस्वरूप शर्मा और  इन्दु गोस्वामी, संगठन मंत्री पवन राणा, राज्य भाजपा महासचिव त्रिलोक जमवाल और राकेश जमवाल, विधायक, पूर्व विधायक, बोर्ड और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, भाजपा के जिला अध्यक्ष, भाजपा के अग्रणी संगठनों के अध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित थे।

इससे पूर्व, गग्गल हवाई अड्डे आगमन पर लोगों ने गर्मजोशी के साथ श्री जगत प्रकाश नड्डा और अनुराग ठाकुर का स्वागत किया।

Filed Under: कांगड़ा, मुख्य समाचार, राजनैतिक Tagged With: Himachal News In Hindi, JP Nadda, kangra news

हिमाचल में बाइक पर तेंदुओं की खाल की तस्करी का पर्दाफ़ाश, दो युवक गिरफ्तार  

February 18, 2021 by MBM News Network

धर्मशाला, 18 फरवरी : हिमाचल के कांगड़ा जनपद में तेंदुए की खाल की तस्करी का पर्दाफाश हुआ है। इस बाबत देहरा पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। साथ ही कब्ज़े से तीन तेंदुए की खालें बरामद की हैं। बरामद की गई खालों की अंतराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करोड़ों रुपयों में हो सकती है। तस्कर ज्वालामुखी क्षेत्र के मझीण के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामले में पुलिस उनसे पूछताछ कर अन्य तस्करों की धरपकड़ में जुटी है। हिमाचल में बाइक पर तेंदुओं की खाल की तस्करी का पर्दाफ़ाश, दो युवक गिरफ्तार  

पुलिस गश्त के दौरान ज्वालामुखी से देहरा की तरफ आ रहे एक बाइक को गांव कुंदलीहार में जब रोकने का इशारा किया गया तो वो नहीं रुके। बाइक सवार युवकों ने घबराहट में बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा करने के बाद कुछ दूर पर उन्हें दबोच लिया। बैग से तलाशी ली गई तो तेंदुए की तीन खालें बरामद हुईं। खालों पर जगह-जगह गोलियों के निशान थे।

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गोली मारकर तेंदुओं का शिकार किया गया है। पुलिस  ने तस्करों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के अलावा आर्म्स एक्ट, के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ कर इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Filed Under: कांगड़ा, क्राइम, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news

टूटी जीवन की आस, चमोली त्रासदी में हिमाचल के J.E राकेश कपूर का शव बरामद

February 14, 2021 by MBM News Network

शिमला, 14 फरवरी : उत्तराखंड के चमोली त्रासदी में लापता हिमाचल के कांगड़ा के पालमपुर उपमंडल से ताल्लुक रखने वाले राकेश कपूर पुत्र राॅबिन सिंह का शव रविवार दोपहर बरामद हो गया है। मौके पर पहुंचे सगे भाई ने शिनाख्त भी की है। दिवंगत राकेश की जेब से आधार कार्ड भी बरामद हुआ। इसी के आधार पर शिनाख्त में भी मदद मिली। राज्य सरकार द्वारा चमोली भेजी गई दो सदस्यीय टीम के सदस्य अविनाश चौहान ने शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव को घर भेजने का इंतजाम कर दिया गया है। साथ ही फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपए भी जारी कर दिए गए हैं।

टूटी जीवन की आस, चमोली त्रासदी में हिमाचल के J.E राकेश कपूर का शव बरामद
राकेश के शव को निकालती एनडीआरएफ की टीम

दोपहर सवा 2 बजे के आसपास ऋषिगंगा में खुदाई के दौरान शव की बरामदगी हुई है। गौरतलब है कि 11 फरवरी को सरकार ने पांवटा साहिब के एसडीएम एलआर वर्मा व डीडीएमए सिरमौर के समन्वयक अरविन्द चौहान की टीम को चमोली भेजने के आदेश दिए थे। गौरतलब है कि चमोली त्रासदी में हिमाचल से संबंध रखने वाले 10 लोग लापता हो गए थे। 7 फरवरी को हुई त्रासदी के बाद से ही राकेश कपूर लापता था। ऋषिगंगा प्रोजैक्ट में बीएसएफ व एनडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

त्रासदी में शिमला जिला के रहने वाले 6 लोग लापता हैं। जबकि मंडी व सिरमौर की संख्या 2 व 1 है। बाकी लापता लोगों की सलामती की दुआएं मांगी जा रही हैं। सिरमौर के पांवटा साहिब के मेलियों गांव के रहने वाले जीत सिंह ठाकुर हादसे के वक्त प्रोजैक्ट में बतौर डीजीएम तैनात रहे।

Filed Under: कांगड़ा, मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news, National News

हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन

February 12, 2021 by MBM News Network

शिमला, 12 फरवरी: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन हो गया है।  वह 78 साल के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

फतेहपुर स्थित अपने आवास में सुबह करीब आठ बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सुजान सिंह पठानिया सात बार विधायक,  दो बार कैबिनेट मंत्री और एक बार राज्य मंत्री रहे हैं।

उनका जन्म 22 सितंबर 1943 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ। सुजान सिंह पठानिया ने हिमाचल वन विभाग में रेज आफिसर के पद पर नौकरी की। वर्ष 1977 में नौकरी से त्यागपत्र देकर वह जनता पार्टी में शामिल हुए। वहीं 1980 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था।हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन

सुजान सिंह पठानिया ज्वाली हल्के से 1977 में पहली बार विधायक बने। इसके बाद वह 1990, 1993, 2003, 2009 (उपचुनाव) से विधायक निर्वाचित हुए। डिलिमिटेशन के कारण वर्ष 2012 में उन्होंने फतेहपुर हल्के से चुनाव लड़ा और एक बार फिर विधायक चुने गए।

2017 में सातवीं बार वह विधानसभा पहुंचे। सुजान सिंह पठानिया पूर्व वीरभद्र सरकार में उर्जा मंत्री रहे। इससे पहले वह 1995-98 में राज्य मंत्री और अगस्त 2007 से दिसंबर 2007 तक परिवहन मंत्री भी रहे थे। पिछले लगभग दो सालों से वह अस्वस्थ चल रहे थे।  नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वो अपना दायित्व बखूबी निभाते थे।

Filed Under: कांगड़ा, मुख्य समाचार, राजनैतिक, शिमला Tagged With: himachal news, kangra news

कांगडा में 59 ग्राम चिट्टा बरामद, हरियाणा की युवती सहित 3 गिरफ्तार

February 10, 2021 by MBM News Network

कांगड़ा, 10 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कसे हुए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक कांगड़ा पुलिस ने 59 ग्राम चिट्टे सहित हरियाणा व पंजाब के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक युवती भी शामिल है। कांगडा में 59 ग्राम चिट्टा बरामद, हरियाणा की युवती सहित 3 गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक पहले मामले में पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत पुलिस ने सूरजपुर टूरिस्ट लॉज में जालंधर के एक युवक व हरियाणा की युवती को 53 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

आरोपियों की पहचान संदीप कुमार उर्फ हैपी निवासी गन्नापिंड, जालंधर, पंजाब व भारती निवासी गोछियां चौक भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई है।

वहीं दूसरे मामले में इंदौरा पुलिस ने पठानकोट के एक व्यक्ति को 6.40 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। व्यक्ति की पहचान राकेश कुमार उर्फ रिंन्कु निवासी नलूगा, डाकघर मिरथल, तहसील व ज़िला पठानकोट के रूप में हुई है।  पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Filed Under: कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news

  • Go to page 1
  • Go to page 2
  • Go to page 3
  • Interim pages omitted …
  • Go to page 32
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

National

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

अयोध्या, 28 फरवरी : अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए 44-दिवसीय धन जुटाने का अभियान शनिवार को समाप्त हो गया। इस पहल से जुड़े ट्रस्ट ने कहा कि उन्होंने 2,100 करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह कर लिया है। 15 जनवरी को क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत से पहले, ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर के […]

'सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत'

‘सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत’

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 28 फरवरी : पृथ्वी अवलोकन उपग्रह अमेजोनिया -1 का सफल प्रक्षेपण भारत और ब्राजील के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए पहला कदम है। ब्राजील के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और संचार मंत्री मार्कोस पोंटेस ने रविवार को यह बात कही। भारत ने रविवार की सुबह अपने रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-सी 51 […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • हिमाचल :10 लाख की मिले मदद तो न्यूटन का नियम कर सकता हूं गलत साबित, देश को नोबल पुरस्कार…   
  • शिमला : ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी 
  • शिमला का नर्सिंग कॉलेज बना कंटेनमेंट जाेन, 11 छात्राएं निकली कोरोना संक्रमित
  • BBN में मुख्यमंत्री ने किए 29 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास
  • हमीरपुर : लोगों को खूब भा रहे हैं शूनणा के फूल, जानिए इससे जुडी खास बातें… 

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021