Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 7 सितंबर : सीनियर सकैंडरी स्कूल सरोआ के साइंस भवन का निर्माण कार्य बीते एक वर्ष से ठप पड़ा हुआ है। इस कारण स्कूली बच्चों को साइंस लैब और अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। तीन वर्ष पूर्व इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था। अभी तक 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 20 प्रतिशत कार्य होना बाकी है। लेकिन काम करने वाले ठेकेदार ने इस कार्य को बीच मंझधार में छोड़ दिया है। प्रधानाचार्य रमेश चंद ने बताया कि उनके स्कूल में 11वीं और 12वीं कक्षा में 28 बच्चे हैं जो साइंस…

Read More

मंडी,07 सितंबर : जिला में रिवालसर की पहाड़ियों पर माता नैणा देवी के आंचल में स्थित प्राचीन कुंतभयो झील अभी भी खतरे के निशान से कहीं उपर तक पानी से लबालब भरी हुई है। झील के इस विकराल रूप को देखकर सरकीधार और आस-पास के इलाकों के लोग सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले कभी भी इस झील का इतना विकराल रूप नहीं देखा। बीती 12, 13 और 14 अगस्त को हुई भारी बारिश से झील का जलस्तर इतना अधिक बढ़ गया कि झील के आस-पास सदियों से रह रहे लोगों के घर तक पानी…

Read More

मंडी, 06 सितंबर : विजय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी में बतौर कॉमर्स प्रवक्ता तैनात अशोक ठाकुर बीते पांच वर्षों से लगातार शत प्रतिशत परिणाम दे रहे हैं। उनकी इसी उपलब्धि के लिए प्रदेश सरकार ने उन्हें गत रोज शिक्षक दिवस पर हुए राज्य स्तरीय समारोह में राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अशोक ठाकुर कॉमर्स के प्रवक्ता हैं और बीते 25 वर्षों से शिक्षा विभाग में बतौर शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।  मूलतः बलद्वाड़ा तहसील के स्मैला गांव के रहने वाले अशोक ठाकुर ने अक्तूबर 1998 को शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं शुरू की थी। 25 वर्षों में 11…

Read More

मंडी, 6 सितंबर : पेट्रोल पंप पर मात्र 16 दिनों से काम कर रहे एक युवक ने गलती से कार में पेट्रोल की जगह डीजल भर दिया। इसी गलती से घबराकर आत्महत्या कर ली। मामला मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाले तताहर गांव के पेट्रोल पंप पर पेश आया है। मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय कर्ण गुप्ता पुत्र हरीश गुप्ता निवासी गांव एवं डाकघर थौना का निवासी था। बीते करीब 16 दिनों से तताहर स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरने का काम कर रहा था। बीती रात को एक कार तेल भरवाने पंप पर आई और…

Read More

मंडी, 5 सितंबर : सामाजिक कार्यों के लिए तत्पर रहने वाले भाजपा के तेज तर्रार युवा नेता को सदर मंडल भाजपा ने उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सदर मंडल भाजपा के अध्यक्ष मनीष कपूर ने राजा सिंह मल्होत्रा की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। राजा सिंह मल्होत्रा ने इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और सदर विधायक अनिल शर्मा का आभार जताया है।     उन्होंने कहा कि जो दायित्व पार्टी ने उन्हें सौंपा है वे उसका बखूबी निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। सदर मंडल में पार्टी पहले से मजबूत है लेकिन इसे…

Read More

मंडी,06 सितंबर : एएसपी मंडी की सरकारी गाड़ी ने ओवरटेक करते हुए एक स्कूटी सवार को रौंद डाला। मामला 28 तारीख का है लेकिन पुलिस ने आज दिन तक इसकी किसी को भनक तक नहीं लगने दी। घायल की पत्नी ने अब मीडिया के साथ सीसीटीवी की फुटेज शेयर करके न्याय की गुहार लगाई है।  मिली जानकारी के अनुसार एएसपी मंडी अपनी सरकारी गाड़ी (HP 33E 3175) पर मंडी से पंडोह की तरफ जा रहे थे। इनकी गाड़ी को एचएएसआई बलदेव चला रहा था। सौली खड्ड में एक बस को ओवरटेक करते हुए दूसरी तरफ से आ रही स्कूटी (HP 33F…

Read More

मंडी, 06 सितंबर : आइआइटी मंडी में कथित तौर पर सीनियर बैच के छात्रों द्वारा प्रथम बैच के छात्रों की रैगिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह रैगिंग पिछले महीने फ्रेशर मिक्सर के दौरान हुई थी। जिसकी शिकायत संस्थान के एंटी रैगिंग सेल में की गई थी। इसके बाद संस्थान ने 72 छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 10 छात्रों को 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है।  सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार घटना 11 अगस्त को हुई थी। आइआइटी मंडी के निदेशक प्रोफेसर लक्ष्मीदत्त बेहरा ने 20 अगस्त को…

Read More

मंडी, 06 सितंबर : हिमाचल प्रदेश में आई आपदा ने कईयों को घर से बेघर कर दिया है। बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके पास तन पर ढखे कपड़ों के सिवाय और कुछ भी नहीं बचा है। यह लोग अब प्रशासन की तरफ से लगाए गए राहत शिविरों में दिन काट रहे हैं। राहत शिविरों में दिन काट रहे लोगों में एक महिला ऐसी भी है जो 8 माह की गर्भवती है और यह महिला कलखर स्कूल में लगाए गए राहत शिविर में रहने को मजबूर है। महिला का नाम है मनमोहनी।  मनमोहिनी और उसके पति ओम दत्त का घर…

Read More

मंडी,5  सितंबर : प्रदेश सरकार सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (SPU) का गला घोंटने में लगी हुई है। हालांकि सरकार इस यूनिवर्सिटी को बंद करना चाहती है, लेकिन कर नहीं पा रही, इसलिए गला घोंट रही है। यह बात पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज टकोली में द्रंग मंडल भाजपा की तरफ से नवनियुक्त अध्यक्ष के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही।  जयराम ठाकुर ने कहा कि 9 महीने में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने एक बार भी आगे की तरफ कदम नहीं बढ़ाया। संस्थानों को बंद करने के लिए पीछे की तरफ ही कदम खींचे।…

Read More

मंडी, 5 सितंबर : पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि सरकार सड़कें, बिजली और पानी की बहाल पर फोकस करते हुए इन सुविधाओं को तुरंत प्रभाव से बहाल करने की दिशा में तेज गति से कार्य करे। मंगलवार को अपने गृहक्षेत्र सराज विधानसभा क्षेत्र के शारटी में 70 प्रभावित परिवारों से मिलने के बाद जयराम ठाकुर ने यह बात कही। जयराम ठाकुर ने शारटी में खोलानाल, खाहरी, नलवागी, कशौड और कून के प्रभावितों से मुलाकात की और उनके दुख दर्द को जानने का प्रयास किया। जयराम ठाकुर ने प्रभावितों को भरोसा दिलाया कि…

Read More