Author: विनोद ठाकुर

श्री रेणुका जी,12 अगस्त : चंद रोज बाद देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। भारत मां की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वालों की कुर्बानी को याद करने का लम्हा भी है। 2020 में महज 25 साल की उम्र में शहादत को पाने वाले शहीद प्रशांत ठाकुर के नाम पर उनके पैतृक क्षेत्र ददाहू में डिग्री काॅलेज का नामकरण किए जाने की बात हो रही है। 75वीं वर्षगांठ से पहले अगर सरकार शहीदों को इस तरह का सम्मान दे तो आजादी का जश्न सार्थक हो जाएगा। श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार ने इस बारे मुख्यमंत्री को…

Read More

संगड़ाह, 08 अगस्त : नौहराधार से लापता युवक आखिरकार 6 दिनों बाद मिल गया है। 2 अगस्त से लापता 16 वर्षीय जतिन को पुलिस ने लोकेशन के माध्यम से ढूंढ निकाला है। पुलिस को युवक चंडीगढ़ में मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक घर से दो अगस्त को भाग गया था। जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने युवक की मिसिंग रिपोर्ट पुलिस चौकी नौहराधार में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने पहले लड़के को संगड़ाह, ददाहू, रेणुका आदि क्षेत्रों में ढूंढने का प्रयास करती रही मगर युवक का कहीं भी पता नहीं चल पाया। अचानक शुक्रवार को लापता युवक ने अपने एक साथी…

Read More

संगड़ाह, 06 अगस्त : खाली पड़े नायब तहसीलदार पद का विधानसभा सत्र में जवाब देने से पूर्व ही सरकार ने नायब तहसीलदार की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। विधानसभा में प्राथमिकता से विधायक विनय कुमार ने प्रश्न पूछकर मुद्दा उठाया था व मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से पत्र सौंपकर अवगत करवा चुके हैं।  शुक्रवार को हरिपुरधार महल जोन के कांग्रेस नेता दिलीप चौहान, जिला सिरमौर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष ओपी ठाकुर, हरिपुरधार महल जोन के अध्यक्ष अनिल शर्मा व महल जोन के महासचिव अनिल ठाकुर ने प्रेस को जारी एक बयान में हरिपुरधार उप तहसील के लिए नायब तहसीलदार के आदेश जारी…

Read More

नाहन, 4 अगस्त : श्री रेणुका जी-संगड़ाह मार्ग पर यातायात बहाल हो गया है। बीती रात मार्ग को बहाल करने में सफलता हासिल कर ली गई। ददाहू से तकरीबन डेढ़ किलोमीटर दूर इस मार्ग पर मंगलवार सुबह जबरदस्त लैंड स्लाइड हुआ था। इसका मलबा सीधा गिरिनदी में पहुंचा। गनीमत इस बात की रही थी कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। साथ ही राहत भरी बात ये भी थी कि भूस्खलन की चपेट में सड़क नहीं आई। मलबा सीधे नदी में गिरा। लोक निर्माण विभाग ने दोनों तरफ से जेसीबी मशीन लगाकर सड़क से मलबा हटा दिया है। उधर, नाहन-शिमला मार्ग…

Read More

संगडाह, 03 अगस्त : उपमंडल के नौहराधार गांव का युवक जतिन पुत्र स्व अनूप (16) सोमवार दोपहर से लापता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक नौहराधार से दोपहर बाद एक निजी बस से संगडाह के लिए बस में चढ़ते हुए देखा गया, और वह संगड़ाह तक ही आया था। उसके पश्चात युवक का कोई पता नहीं लग पाया है। युवक के परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई है कि इसे ढूंढने में मदद की जाए और इस 8580763624 पर फ़ोन कर जानकारी दे सके परिवार मंगलवार को उसे उपमंडल के आस-पास दिन भर तलाशता रहा। उधर पुलिस भी किशोर…

Read More

संगड़ाह, 03 अगस्त : पहाड़ी दरकने व भारी भूस्खलन से मंगलवार सुबह रेणुका जी के समीप संगड़ाह-नाहन मार्ग बंद हो गया। गत माह से क्षेत्र में भारी बारिश के चलते बार-बार भूस्खलन से सड़कें बंद हो रही है। क्षेत्र में सड़क पर हुआ इस साल का यह सबसे बड़ा भूस्खलन है। यातायात बंद होने से सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों यात्री व वाहन जाम में फंस गए हैं व पैदल निकलने की भी जगह नहीं है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संगड़ाह रतन शर्मा ने बताया कि मार्ग पर यातायात बहाल करने के लिए जेसीबी तैनात की जा चुकी है। उन्होंने…

Read More

संगड़ाह, 1 अगस्त : विधायक विनय कुमार ने हरिपुरधार उप तहसील में पिछले 4-5 महीनों से रिक्त पड़े नायब तहसीलदार के पद को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लोगों को आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। कुछ दिन पूर्व ही विधायक हरिपुरधार उप तहसील का औचक निरीक्षण किया था तथा वहां पर लोगों ने विधायक को इस संबंध में शिकायत भी की थी। नायब तहसीलदार के खाली पद को लेकर आगामी मानसून सत्र में प्रश्न भी उठाया है, जिस पर विधानसभा सत्र में बहस भी होनी है। विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जनहित में देखते हुए हरिपुरधार…

Read More

संगड़ाह, 30 जुलाई : 26 किलोमीटर लंबे रेणुकाजी बांध के डूब क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सबसे बड़े गांव सींऊ के ग्रामीण दोनों रज्जू मार्ग पर ऑपरेटर नियुक्त न होने से जान हथेली पर रखकर नदियां पार कर रहे हैं। दरअसल गिरी व पालर नदी के बीच बसे इस गांव के लोग के लिए बरसात में यातायात का प्रमुख साधन दोनों नदियों पबने पारम्परिक रज्जू मार्ग अथवा तार झूले हैं। वर्ष 2019 मे इन दोनों रज्जू मार्ग की मरम्मत पर बीडीओ संगड़ाह के माध्यम से जहां 2 लाख 80 हजार का बजट खर्च हो चुका है, वहीं पिछले साल भी…

Read More

नौहराधार, 29 जुलाई : नौहराधार-हरिपुरधार मार्ग पर ठठारना के पास हरिपुरधार की और से आ रही लहसुन से लदी एक पिकअप (79- 1915) बीच सड़क में पलटने से मार्ग दो घण्टे अवरुद्ध रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आगे से एक बाइक सवार तेज रफ्तार से आ रहा था कि पिकअप के चालक ने बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे जोर से ब्रेक लगाई, जिसके चलते यह लहसुन से लदी पिकअप बीच सड़क में पलट गई। किसी को कोई नुकसान नही पहुंचा। गनीमत यह रही कि पिकअप बीच सड़क में पलट गई सड़क से बाहर नही गई। इस हादसे में पिकअप में…

Read More

संगड़ाह, 28 जुलाई : बारिश व भूस्खलन से लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह की आधा दर्जन सड़कें फिर बंद हो गई है। नौहराधार-राजगढ़ मार्ग पर उफनते कंडा नाले को पार करने की कोशिश में एक बार फिर यहा एक ट्रक जा फंसा। इससे पहले गत 20 जुलाई को भी यहां पर एक ट्रक इसी तरह फंस गया था। ट्रक के चालक को मौजूद लोगों ने बड़े मशक्कत से बचाया। बारिश के बाद एक बार फिर कंडा नाला ने रौद्र रूप ले लिया है, जिसके चलते यहां पर दर्जनों गाड़ियां सड़क के दोनो फंसी रही। रात भर हो हुई बारिश से कईं…

Read More