Author: विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 19 जुलाई : जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव लाना-पालर की सरोज बाला पत्नी पुर्ण चन्द ने शिकायत दर्ज करवाई कि, जब यह पानी भरकर घर लौट रही थी तो एक ट्रक (HP71-4391) नौहराधार की ओर से आ रहा था चालक ने उसके बाएं पांव पर पिछला टायर चढ़ा दिया। टायर के नीचे आने से महिला का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। महिला को निजी वाहन की मदद से नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां से आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया।                     हैरानी वाली बात यह है…

Read More

संगड़ाह, 14 जुलाई : सुबह 6 बजे का वक्त है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ खजान सिंह घर पर सो रहे हैं। अचानक ही फोन की घंटी घनाघना उठती है। सूचना मिलती है कि नौहराधार के नजदीक सोलन-मिनस मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मात्र 20 मिनट में ही मौके पर पहुंच जाते हैं। व्यक्तिगत रूप से लेबर को फोन पर बुलाने की कोशिश करते हैं। बमुश्किल 3-4 मजदूर ही पहुंच पाते हैं। बस फिर क्या था, एसडीओ साहब ने भी जाबल को उठाकर सड़क पर पहुंची बड़ी चट्टान को तोड़ना शुरू कर दिया। दिक्कत ये भी थी कि विभाग की…

Read More

संगड़ाह, 13 जुलाई : नौहराधार के अंतर्गत खैरी-लाना चेता मार्ग पर ग्राउ गांव के समीप एक टिप्पर (HP71A 1579) गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रत्यक्ष दर्शी मानल गांव से संजीव, विपन ने बताया कि वह टिप्पर के साथ ही पीछे कार में सफर कर रहे थे कि अचानक आगे चल रहे टिप्पर के नीचे से कच्चा डंगा टूट गया और टिप्पर गहरी खाई में जा गिरा। इस टिप्पर में सड़क की टाइल ले जाई जा रही थी। इस दुर्घटना का आरोप स्थानीय लोग पीडब्लयूडी विभाग पर मढ़ रहे है। स्थानीय लोगों ने कहा कि…

Read More

 संगड़ाह,13 जुलाई : सिरमौर व शिमला ज़िलों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल चूड़धार में भारी संख्या में श्रदालुओं का तांता लगा हुआ है। हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों से पर्यटक व श्रदालु बड़ी संख्या में नौहराधार के रास्ते से चूड़धार निकल रहे है। मगर लोग रास्ते में प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक के रेनकोट, नमकीन बिस्कुट के रैपर, डिस्पोजल गिलास प्लेट इधर-उधर फेंक रहे है। चोटी पर लगातार हर साल लोगो की संख्या बढ़ती जा रही है, लिहाजा कूड़ा भी बढ़ रहा है। जहां सरकार स्वच्छता पर लोगों को जागरूक कर रही है, वहीं लोगों द्वारा हरी-भरी सुंदर घाटी को ग्रहण लगाया जा रहा है।…

Read More

संगड़ाह, 8 जुलाई : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक स्वरूप संगड़ाह में बाजार बंद रहा। व्यापार मंडल के आह्वान पर यहां दवाई की दुकानें भी बंद रही, हालांकि शराब की दुकान, बीयर बार व राशन डिपो आदि खुले रहे। भाजपा नेताओं द्वारा अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाए जान पर रखा गया कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। स्थानीय कांग्रेस विधायक विनय कुमार सहित क्षेत्र के सभी कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया। सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री सीमा कन्याल, बीडीसी संगड़ाह के अध्यक्ष…

Read More

संगड़ाह, 6  जुलाई : एचपीएस अधिकारी नवीन झालटा ने डीएसपी संगड़ाह का कार्यभार संभाला है। एसडीपीओ शक्ति सिंह के करीब डेढ़ माह के विभागीय प्रशिक्षण पर जाने के चलते विभाग द्वारा उनकी अस्थाई नियुक्ति की गई है। गौरतलब है कि, वर्ष 2008 में बतौर सब-इंस्पेक्टर पुलिस में भर्ती हुए नवीन को विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दो डीजी डिस्क अवार्ड मिल चुके हैं। शनिवार सायं संगड़ाह पहुंचे एसडीपीओ झाल्टा द्वारा रविवार को बाजार में ट्रैफिक व कानून व्यवस्था का जायजा भी लिया गया।‌ उन्होंने कहा कि, कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखना तथा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों में जन सहयोग…

Read More

संगड़ाह, 05 जुलाई : श्री रेणुका जी के विधायक व पुर्व मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा अध्यापकों के खिलाफ दिया गया बयान निंदनीय व शर्मनाक बताया ह। उन्होंने कहा कि शायद मंत्री जी भूल गए कि जब कोरोना काल अपने चरम पर था तो ये ही अध्यापक थे, जिन्होंने जान-जोखिम में डाल कर पंचायत इलेक्शन पूरे किए। ये ही अध्यापक थे, जिन्होंने पुलिस के साथ बॉर्डर पर ड्यूटी दी। ये ही अध्यापक थे, जिन्होंने कोरोना के दौरान घर-घर कोरोना मरीजों को सुविधाएं दी राशन, दवाएं और अन्य जानकारियां दीं। बच्चों की शिक्षा बाधित न…

Read More

संगड़ाह, 4 जुलाई : खंड विकास अधिकारी कार्यालय में तैनात 51 वर्षीय कनिष्ठ अभियंता कल्याण सिंह की संदिग्ध मौत का दुखद समाचार मिला है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वो ऑफिस के कार्य के सिलसिले में निजी वाहन से धारटारन गए थे। बीती देर शाम भवाई अपने घर लौट रहे थे। घर के करीब पहुंचने पर जब चालक ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो वो रिस्पांड नहीं कर रहे थे। इसके बाद ददाहू अस्पताल लाया गया। इसी दौरान कनिष्ठ अभियंता का निधन हो गया। पहले पुलिस ददाहू में ही पोस्टमार्टम करवा रही थी, लेकिन परिजनों ने ये कहते हुए शक जाहिर…

Read More

संगड़ाह, 03 जुलाई : उपमंडल संगड़ाह की वादियों में ठंडे मौसम के चलते इन दिनों एक बार फिर मैदानी इलाकों व पड़ोसी राज्यों से काफी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। प्रदेश सरकार के आदेशानुसार क्षेत्र में मौजूद मंदिरों के कपाट खुलने से यूं तो यहां गुरुवार से ही बाहरी राज्यों के लोगों की आमद बढ़ गई हैं, मगर शनिवार को वीकेंड के चलते 200 के करीब वाहन हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली व चंडीगढ़ आदि से आए। क्षेत्र में हालांकि हर साल दिसंबर से फरवरी माह तक हिमपात होने के दौरान बर्फ देखने के लिए पड़ोसी राज्यों से काफी संख्या में…

Read More

संगड़ाह, 27 जून : उपमंडल के भडवाना गांव में 24 साल की विवाहिता की मौत पर सवाल उठे हैं। प्रथम दृष्टया में इसे सुसाइड का केस माना गया, लेकिन मायका पक्ष ने इस पर सवाल उठाए हैं। डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज में रविवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इस दौरान पिता चेतराम ने सीधे-सीधे बेटी के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। बेशक ही मौत की वजह तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट व जांच के बाद ही सामने आएगी, लेकिन इस मामले में 9 महीने की मासूम बच्ची के सिर से मां की ममता छीन गई…

Read More