Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 31 अगस्त : पुलिस थाना स्वारघाट के तहत गश्त के दौरान एसआईयू की टीम ने बनेर में मौजूद एक ढाबे पर बैठे एक युवक से चरस बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसयूआई टीम गश्त करते हुए स्वारघाट की ओर जा रही थी तो पुलिस की टीम बनेर के पास एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रूके तो पुलिस की टीम को देखकर ढाबे पर बैठा युवक घबरा गया और हड़बड़ी में वह किचन की तरफ गया व चुपके से कुछ वस्तु बाहर की तरफ फेंक दी। इस दौरान वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस…

Read More

बिलासपुर, 31 अगस्त : क्षेत्रीय अस्पताल में एमडी मेडिसिन व रेडियोलॉजिस्ट के खाली चल रहे पदों को भरने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर की अगुवाई में चल रही क्रमिक भूख हड़ताल दसवें दिन में प्रवेश कर गई है। दसवें दिन सदर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अक्षय शर्मा व एनएसयूआई नेता विक्रांत ठाकुर हड़ताल पर बैठे। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बताया कि क्रमिक भूख हड़ताल को 10 दिन पूरे होने जा रहे हैं। बावजूद इसके सरकार और स्वास्थ्य विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है। वहीं उन्होंने बताया कि उनकी मांग की अनदेखी से गुस्साए युवा…

Read More

बिलासपुर, 31 अगस्त : एक ऐसा व्रत जिसके नियम करवा चौथ से भी कठिन हैं। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए ही यह व्रत करती हैं। हरतालिका तीज का व्रत जिसे पहाड़ी भाषा में चिड़ियों का व्रत भी कहा जाता हैं, मंगलवार और बुधवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया।   इस व्रत के नियम बड़े कठिन हैं। 2 दिन तक महिलाएं अन्न-जल ग्रहण नहीं करती हैं। हालांकि करवा चौथ के दिन महिलाएं रात के समय चंद्रमा के दर्शन करके अर्घ देकर व्रत खोल लेती हैं, लेकिन हरतालिका तीज का व्रत अगले दिन खुलता है। अगले दिन पूजा-अर्चना के…

Read More

बिलासपुर, 29 अगस्त : पुलिस थाना सदर के तहत एक युवक पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पीजीआई रैफर कर दिया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सूरज पुत्र चंपत निवासी विष्णु धार टटोह पर पर कुछ लोगों ने रात के अंधेरे में तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और पेट में चोटें आई हैं। पुलिस को दिए बयान में युवक के दोस्त सूरज कुमार पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि सूरज ने जाते…

Read More

बिलासपुर,29 अगस्त : क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में एमडी मेडिसिन व रेडियोलॉजिस्ट के पद खाली चलने को लेकर युवा कांग्रेस बिलासपुर के कार्यकर्ताओं का क्रमिक भूख हड़ताल 8 दिन प्रवेश कर चुका है। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक इन पदों को न भरने से खफा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन स्थल से लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तक रोष रैली निकाली। जिसके बाद सीएमओ कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी भी की। वहीं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन देख सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रवीण चौधरी उनसे मिलने पहुंचे और क्षेत्रीय अस्पताल में एमडी मेडिसन व रेडियोलॉजिस्ट के खाली पड़े पदों को जल्द…

Read More

बिलासपुर, 28 अगस्त : चंडीगढ़ से आई युवती द्वारा आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने सुसाइड नहीं किया है, उसे गला घोट कर मारा गया है, जिसे बाद में आत्महत्या बताया गया है। लड़की की मां रुखसाना बेगम ने कहा कि उनकी बेटी के साथ पहले लड़के विवेक शर्मा ने बलात्कार किया और फिर उसे शादी का झांसा दिया गया था। बाद में वो शादी से मुकर गया और दूसरी जगह नौकरी करने चला गया। इसके बाद लड़की विवेक को ढूंढते हुए बिलासपुर पहुंच गई। विवेक के पिता ने उन्हें फ़ोन…

Read More

बिलासपुर, 28 अगस्त : जिला के गवाल्थाई औद्योगिक क्षेत्र में अग्रवाल स्टील इंडस्ट्री कंपनी की भट्टी में अचानक ब्लास्ट होने के कारण 8 लोग बुरी तरह से झुलस गए है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ऊना ले जाया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल 6 मजदूरों को वहां से पीजीआई रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कंपनी में ही काम कर रहे दीप राम नामक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक रात करीब 2:30 बजे सरिया बनाने वाली कंपनी की भट्टी में ज्यादा स्टीम बनने के कारण अचानक ब्लास्ट हो…

Read More

बिलासपुर, 27 अगस्त : जनपद की मेन मार्केट में शनिवार को 20 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह युवती बीते वीरवार को शाम के समय चंडीगढ़ से बिलासपुर पहुंची थी। बिलासपुर आने के बाद युवती सिटी पुलिस पहुंची थी, जहां पर उसने किसी लड़के के घर का पता पूछा था। जिसके बाद सिटी पुलिस की टीम ने उस लड़के के घर का पता ढूंढने के बाद उसके घर में इसकी सूचना दी थी। लड़के के पिता उसके बाद वहां आए और बातचीत के बाद इस लड़की को अपने घर ले गए…

Read More

बिलासपुर, 27 अगस्त : जनपद के पुलिस थाना बरमाणा के तहत एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां दूसरी मंजिल के लैंटर से गिरने पर एक प्रवासी व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी ने बयान में बताया कि वह अपने पति के साथ बरमाणा के कुड्डी में अपने पिता को मिलने गई हुई थी। इसी दौरान उसका पति, भाई के साथ बिल्डिंग की दूसरी छत पर चला गया व दूसरी मंजिल पर लगाई गई ग्रिल के सहारे बैठा हुआ था। अचानक उसका हाथ फिसल गया और वह नीचे आंगन में गिर गया। इसके बाद उसे…

Read More

बिलासपुर, 25 अगस्त : बिलासपुर जिले में बरसात के मौसम में कोरोना के साथ-साथ अब स्क्रब टाइफस ने भी पांव पसारने शुरू कर दिए है। हालांकि अभी तक चौंकाने वाले मामले सामने नहीं आए हैं, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्क्रब टाइफस का सीजन अभी आरम्भ हुआ है। अगस्त माह में 19 मामले सामने आए है। इस वर्ष अभी तक बिलासपुर जिले में कुल 97 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो आने वाले दो माह सितंबर व अक्टूबर में स्क्रब टाइफस के अधिक मामले आने की संभावना रहती है। क्योंकि इन दो माह के दौरान लोग अपने…

Read More