Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर,18 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं उपमंडल की लुहारवीं पंचायत के बरोटा मंदिर में शिवरात्रि के भंडारे में प्रसाद बनाने पहुंचे रसोइया की पैर फिसलने से मौत हो गई। रसोइया मंदिर में प्रसाद बना रहा था कि अचानक पैर फिसलने से लगभग दस फुट चौड़े से नीचे गिर गया। इसमें उसकी मौत हो गई है। मौजूद लोगों ने उसे घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रसोइया की पहचान केशव नन्द शर्मा पुत्र लालमन निवासी गांव व डाकघर दधोल तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि केशवानंद शर्मा रसोई के लिए…

Read More

बिलासपुर, 17 फरवरी : जिला पुलिस कुल्लू से चंडीगढ़ आ रही एक कार में सवार व्यक्ति से 1 किग्रा 920 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान गोविन्द राम (39) गांव दामछैन निवासी मनाली जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार (एचपी 34 सी 4247) कुल्लू से चंडीगढ़ की ओर जा रही है। कार में नशीले पदार्थों को तस्करी हो रही है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम ने एनएच-205 पर बिलासपुर में कार को तलाशी के लिए…

Read More

बिलासपुर, 16 फरवरी : पंजाब के जलालाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी को हिमाचल प्रदेश का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं प्रभारी नियुक्त होने के बाद गोल्डी पहली मर्तबा हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आए हैं। वहीं जगदीप कम्बोज गोल्डी के बिलासपुर स्थित घुमारवीं पहुंचने पर आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं इस दौरान आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर सहित पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अंबेडकर भवन घुमारवीं हॉल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जगदीप कम्बोज गोल्डी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ काम करने व 2024 में…

Read More

बिलासपुर,16 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में 10 दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव चल रहा है। जिसमें शिव पूजा, शिव आरती, भजन संध्या के साथ-साथ शिव महापुराण की कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर न्यास और स्थानीय पुजारी वर्ग के संयुक्त सहयोग से कई वर्षों से ही आयोजन लगातार चलता रहा है। भजन संध्या में काफी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। स्थानीय पुजारी आनंद गोपाल शर्मा और अंकु शर्मा के अनुसार इस महाशिवरात्रि उत्सव में जहां पर सत चंडी महायज्ञ चल रहा है। वहीं शिव जप के साथ-साथ शिव महापुराण की…

Read More

बिलासपुर, 15 फरवरी : जिला पुलिस ने स्थानीय शहर के डियारा सेक्टर में दो व्यक्तियों से 11.37 ग्राम चिटटा बरामद किया है।       जानकारी के अनुसार गत मंगलवार देर शाम सिटी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि स्थानीय डियारा सेक्टर में घर पर चिट्टे कारोबार चल रहा है। पुलिस ने चौकी प्रभारी संजीव वालिया की अगुवाई में घर पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी जेड खान अपने दोस्त नितिन उर्फ तांदी के साथ मिलकर चिट्टे की पुडिया तैयार कर रहा था। पुलिस टीम ने मौके पर प्रयोग किए गए फॉयल पेपर, जले हुए दस के नोट व…

Read More

बिलासपुर, 14 फरवरी : जिला पुलिस की SIU टीम ने 35 वर्षीय व्यक्ति से 12.71 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दिए है। आरोपी की पहचान नदीम मोहम्मद (35) निवासी डियारा सेक्टर बिलासपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार SIU टीम ने स्वारघाट में नाका लगाया था।आरोपी काफी समय से एसआईयू टीम की रडार पर था। आरोपी शहर के डियारा सेक्टर में नशे के काले कारोबार को अंजाम दे रहा था। एसआईटी टीम ने आरोपी को मंगलवार सुबह पुलाचड़ में बनी वर्षाशालिका के बाहर गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस टीम को सामने देखकर घबरा…

Read More

बिलासपुर, 14 फरवरी : अडानी ग्रुप प्रबंधन और ट्रक ऑपरेटर्स के बीच माल ढुलाई भाडा विवाद के चलते हिमाचल प्रदेश के दो सीमेंट प्लांट बीते दो महीने से बंद पड़े हैं, जिससे सीमेंट कंपनी से जुड़े ट्रक ऑपरेटर्स, चालक व इससे जुड़े दुकानदार व ढाबा संचालकों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो चली है। जहां एक ओर बिलासपुर के बरमाणा व सोलन के दाड़लाघाट सीमेंट प्लांट प्रबंधन एक अंक में ही ट्रक ऑपरेटर्स को किराया देना चाहते है, वहीं अब ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन शुक्ला कमेटी के अनुसार 12 रुपए 04 पैसे प्रति टन प्रति किलोमीटर की मांग कर रहे…

Read More

बिलासपुर, 12 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्ति पीठ श्री नैना देवी में सात दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। शिवरात्रि महोत्सव मंदिर न्यास और स्थानीय पुजारी वर्ग के संयुक्त सहयोग से करवाया जाता है। इस शिवरात्रि महोत्सव में शिव महापुराण की कथा का आयोजन किया जाता है। वहीं, शाम के समय भव्य भजन संध्या का आयोजन होता है। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु स्थानीय लोग भाग लेते हैं। शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के मुख्य प्रतिनिधि पुजारी आनंद गोपाल, पुजारी चंडी शर्मा और पुजारी यमलेंद्र कुमार ने बताया कि यह शिवरात्रि महोत्सव की पूर्णाहुति 19…

Read More

बिलासपुर, 10 फरवरी : पुलिस थाना सदर के तहत राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़ मनाली पर कल्लर के पास पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर लगने के बाद पांच घंटे तक जाम लग गया, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि वीरवार रात को बारिश होने के कारण सड़क पर मिट्टी फैलने के कारण कीचड़ फैला हुआ था। पिकअप की स्पीड भी काफी तेज थी, जैसे ही सामने से ट्राला आया तो पिकअप ट्राले के साथ टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक घायल हुआ है, जबकि पांच घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी…

Read More

बिलासपुर, 08 फरवरी : पल्मोनरी मेडिसिन एंड स्लीप डिसऑर्डर के विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. रणदीप गुलेरिया को AIIMS बिलासपुर का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह एम्स व्यवस्था की निगरानी करेंगे और प्रबंधन को आवश्यक सुझाव भी देंगे। गौरतलब है कि डॉक्टर गुलेरिया को साल 2015 में पद्मश्री पुरस्कार और साल 2014 में एमिनेंट मेडिकल पर्सन श्रेणी में रॉय अवार्ड से नवाजा जा चुका है। उन्होंने साल 1992 में दिल्ली एम्स में सेवाएं देना शुरू किया था। साल 2011 में एम्स दिल्ली में पल्मोनरी मेडिसिन एंड स्लीप डिसऑर्डर विभाग की स्थापना में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कांगड़ा जिला से…

Read More