Author: सुभाष कुमार गौतम

एमबीएम न्यूज़ में घुमारवीं से संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

बिलासपुर, 15 अगस्त : जिला के कोटधार इलाके के लाडले भारतीय सेना में तैनात नायक को उनकी आतंकवाद ग्रस्त तथा बेहद संवेदनशील क्षेत्रों में ड्यूटी के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तीनों सेनाओं के प्रमुख बिपिन रावत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुरस्कृत करेंगे। गांव ककरेहड़ पीओ धनी पखर तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रहने वाले नायक सुनील ठाकुर 2nd बटालियन जम्मू कश्मीर राइफल्स में तैनात हैं और वर्तमान में आर्मी हेड क्वार्टर दिल्ली में आईटी विभाग के प्रभारी के तौर पर ड्यूटी दे रहे हैं।  वर्ष 2004 में इन्होंने भारतीय सेना को जॉइन किया था। सुनील ठाकुर के पिता…

Read More

घुमारवीं, 10 अगस्त : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पिता नारायण लाल नड्डा की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। उनका चांदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक जेपी नड्डा के पिता को पैरालाइज ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके चलते उन्हें गत दिवस निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था, जहां पर एम्स के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने भी उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया था। अस्पताल में किसी भी व्यक्ति को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। केवल परिजनों व डॉक्टरों को उनके कमरे में जाने की इजाजत है।

Read More

बिलासपुर, 24 जुलाई : उपमंडल झंडूता कोटधार मल्होट के कांस्टेबल मनोज कुमार को राष्ट्रपति द्वारा वीरता के लिए वीरता मेडल से सम्मानित किया गया।  2019 में झारखंड की झुंझुनू पहाड़ी पर भारतीय सेना केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा स्थानीय पुलिस का नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन चल रहा था। इस ऑपरेशन में 17 नक्सलियों को मौत के घाट उतारा गया, जिसमें दो कुख्यात नक्सली भी शामिल थे।  कांस्टेबल मनोज कुमार ने इस ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाते हुए अपनी बहादुरी का परिचय दिया था।  जिसके लिए उन्हें 23 जुलाई को कोलकाता में पुलिस मेडल ऑफ गैलेंट्री से नवाजा गया।  मनोज कुमार के दो छोटे…

Read More

बिलासपुर, 24 जुलाई : हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल को उस समय खुद भी विश्वास नहीं हुआ, जब उसे पता चला कि वह महज 4 घंटों में ही करोड़पति बन गया। अब इसे क्रिकेट का जुनून कहे या कांस्टेबल की किस्मत। लेकिन यह सच है कि कांस्टेबल महज 4 घंटों में ही करोड़पति बन गया। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं पुलिस थाना में कांस्टेबल के पद पर तैनात सुनील ठाकुर को क्रिकेट के जुनून ने रातों-रात करोड़पति बना दिया। गांव बैरी रजादियां के सुनील ठाकुर 2016 बैच के कांस्टेबल हैं। दरअसल हुआ यूं कि कांस्टेबल पहले से ही ऑनलाइन फैंटेसी…

Read More

घुमारवीं, 17 जुलाई : जिला की माकड़ी मार्कण्ड पंचायत में एक दामाद ने अपनी सास की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बुरी तरह से घायल सास को सनकी दामाद के कब्जे से बड़ी मुश्किल से छुड़वाया गया। महिला को मार्कण्ड अस्पताल ले जाया गया वहां से उसे जिला अस्पताल और बाद में आईजीएमसी के लिए रैफर किया गया था लेकिन महिला ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और मामले की जांच चल रही है। अभी तक आरोपी फरार बताया…

Read More

घुमारवीं, 8 जुलाई : हिमाचल प्रदेश में आज उस महान नेता के निधन के कारण जहां प्रदेश और देश में गहरा शोक है। वहीं उस कद्दावर नेता की दुनिया कायल थी, चाहे वो विरोधी विचारधारा के नेता हों या अपनी ही विचारधारा के। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राजा वीरभद्र के निधन पर गहरा दुख जताया है। हालांकि जगत प्रकाश नड्डा हाल ही में हिमाचल दौरे पर आए थे तो शिमला आईजीएमसी में राजा वीरभद्र सिंह का हाल जानने पहुंचे थे।  इससे पहले भी वे जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो राजा वीरभद्र सिंह के पास पहुंचे और उनका हालचाल…

Read More

घुमारवीं, 7 जुलाई : हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की आमद कंट्रोल हो इसके लिए सरकार को कड़ा संज्ञान लेना होगा। कोरोना की तीसरी लहर से प्रदेश सरकार बेखबर हैं। हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर जल्द आ सकती है। हिमाचल में शिमला, मनाली, धर्मशाला में बाहर से आने वालों की तादाद बढ़ रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जून महीने में ही बाहर से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।  जून महीने में ही बाहर से आने वाले लोगों का आंकड़ा सात लाख से ऊपर चला गया है जो तीसरी लहर को निमंत्रण दे रहे हैं हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में बाहर से आने…

Read More

बिलासपुर,01 जुलाई : मौसम की मार व गर्मी के कारण बदहाल हुआ जनजीवन मक्की व धान की फसल पर प्रभाव डाल रहा है। बारिश न होने के कारण पानी की किल्लत से मक्की व धान की फसल सूखने के कगार पर है। प्रदेश में समय पर मानसून के न आने के कारण दिन प्रतिदिन गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। हालात यह है कि सुबह आठ बजे से लेकर रात तक आदमी व फसल कड़ाके की गर्मी से झुलस रहे हैं। इतना ही नहीं मानसून में देरी से मककी की फसल तबाह होने के कगार पर है। प्रदेश में सर्दियों में भी कम बारिश…

Read More

घुमारवीं, 27 जून : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व कानून मंत्री व श्री नयना देवी जी के विधायक राम लाल ठाकुर ने एक बड़ा वक्तव्य देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यालय के लोग मानवीय संवेदनाओं को न भूले। उन्होंने कहा कि कुल्लू में हुए थप्पड़ कांड से पता चलता है कि ऐसा कौन सा कारण रहा होगा कि एक पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे प्रभारी को थप्पड़ मारना पड़ गया और एक अन्य सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को लात मार दी। विधायक ने कहा मामला गंभीर है। शुरू से लेकर इसकी जांच भी होनी चाहिए…

Read More

घुमारवीं, 18 जून : सबका साथ-सबका विकास के दावे करने वाली प्रदेश सरकार घुमारवीं उपमंडल में एक बुजुर्ग दंपत्ति की दास्तां से बेखबर हैं। दंपत्ति की आज तक न तो पंचायत और न ही प्रशासन ने कोई सुध ली है। मानसून शुरू होते ही बुजुर्ग दंपत्ति की रातों की नींद उड़ी हुई है। मानसून की पहली बारिश का पानी पति के मकान में घुस गया। ऊपर से छत टपक रही है व दीवारें जर्जर हैं। मकान की हालत ऐसी है कि वह कभी भी गिर सकता है। दंपति ने प्रशासन से सहायता की मांग की है। जानकारी के अनुसार महंत राम के मकान की…

Read More