बिलासपुर, 24 जुलाई : उपमंडल झंडूता कोटधार मल्होट के कांस्टेबल मनोज कुमार को राष्ट्रपति द्वारा वीरता के लिए वीरता मेडल से सम्मानित किया गया। 2019 में झारखंड की झुंझुनू पहाड़ी पर भारतीय सेना केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा स्थानीय पुलिस का नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन चल रहा था। इस ऑपरेशन में 17 नक्सलियों को मौत के घाट उतारा गया, जिसमें दो कुख्यात नक्सली भी शामिल थे।
कांस्टेबल मनोज कुमार ने इस ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाते हुए अपनी बहादुरी का परिचय दिया था। जिसके लिए उन्हें 23 जुलाई को कोलकाता में पुलिस मेडल ऑफ गैलेंट्री से नवाजा गया।
मनोज कुमार के दो छोटे भाई जयदेव व रवि राजपूत हैं। ये दोनों भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। कांस्टेबल मनोज कुमार को वर्ष 2017-2018 में डीजी डिस्कवर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी बहादुरी ने पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम समूचे देश में गौरवान्वित किया है।