Author: नितेश सैनी

सुंदरनगर, 10 फरवरी : उपमंडल के मंझखेतर गांव में शुक्रवार रात घर से लापता महिला का शव शनिवार सुबह घर के समीप की पानी के टैंक में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर सुंदरनगर पुलिस थाना का दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया। मृतक महिला के शव का नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवाया गया है। वही, सुंदरनगर थाना पुलिस ने अधीन धारा 306 भारतीय दंड संहिता प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सुंदरनगर पुलिस को सूचना मिली कि मंझखेतर गांव में एक…

Read More

सुंदरनगर, 10 फरवरी : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के अंतर्गत राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो क्षेत्रीय केंद्र दिल्ली द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र मंडी में तीन दिवसीय फसल विविधीकरण को लेकर पायलट योजना में प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो, क्षेत्रीय केंद्र दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने किया। मंडी जिला के किसानों को फसल विविधीकरण को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।  कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न हितधारकों मुख्य रूप से धान के लिए कम उपयुक्त क्षेत्रों में फसल विविधीकरण के बारे प्रशिक्षित…

Read More

सुंदरनगर, 9 फरवरी : विधानसभा क्षेत्र की निहरी, द्रुमुट बैहली, सेगल और मलोह पंचायत में गत दिनों अग्निकांड में चार परिवारों के आशियाने राख होने की दुखद घटना के बाद विधायक सुंदरनगर राकेश जंवाल सहित एक स्थानीय सामाजिक संस्था ने मदद के हाथ बढ़ाते हुए सहायता की है। शुक्रवार को विश्राम गृह सुंदरनगर में अग्निकांड पीड़ित चारों परिवारों के लोगों को मदद राशि, राशन किट के साथ गर्म कपड़े और कंबल विधायक राकेश जंवाल ने भेंट किए। प्रभावितों में मनोज कुमार, छबी राम, भुवनेश्वर कुमार और भाग सिंह कों विधायक राकेश जंवाल की ओर से प्रत्येक को दो-दो कंबल सहित…

Read More

सुंदरनगर, 6 फरवरी : चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर हादसों के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में दो कारों की भिड़ंत में दंपति सहित 6 घायल हुए हैं।        जानकारी के अनुसार मामला देर रात का है, जब भौर के समीप दो कारों में जोरदार भिड़ंत हो गई। बल्ह पुलिस को दी शिकायत में देवेंद्र कुमार निवासी गांव ददंरास ने बताया की वह बगला से अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होकर अपनी गाड़ी (HP12C-7375) पर वापिस आ रहा था। जैसे ही वह भौर के समीप पहुंचा तो गाड़ी नंबर (HP33E-0625)…

Read More

सुंदरनगर, 03 फरवरी : चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर हादसों का दौर लगातार जारी है। ताजा मामले में शनिवार सुबह बल्ह पुलिस थाना के तहत होटल वैली व्यू के समीप गैस सिलेंडर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया।  चारों ओर गैस सिलेंडर बिखर गए। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में ट्रक चालक को कोई चोट नहीं आई है।  वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। ट्रक कहां से कहां जा रहा…

Read More

सुंदरनगर, 02 फरवरी : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां वोल्वो बस कैंटर के टकराने से बस चालक की मौत हो गई है। मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group जानकारी के अनुसार दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस (DD 01P 9299) शुक्रवार सुबह सुंदरनगर के जड़ोल में पाईप से लदे कैंटर के पीछे टकरा गई। हादसे में वोल्वो बस चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बस में सवार 5-6 सवारियों को गंभीर चोटे आई हैं। हादसा इतना भयानक था टक्कर लगने…

Read More

विजेता को 40 हजार व उपविजेता को 20 हजार से किया जाएगा सम्मानित सुंदरनगर, 27 जनवरी : मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में मायरा हिमाचल प्रदेश ओपन 15 रेड स्नूकर टूर्नामेंट सीजन 6 का आगाज हो गया है। इस मौके पर सोच संस्था के संस्थापक एवं भाजपा मंडी सदर मंडल उपाध्यक्ष राजा सिंह मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में अमित भाटिया, पंकज सोनी और राकू वालिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपने संबोधन में राजा सिंह मल्होत्रा ने कहा कि आज का युवा नशे के दलदल में फंसता जा रहा है। युवाओं को…

Read More

सुंदरनगर, 26 जनवरी :  हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर हादसों का दौर जारी है। लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत नालनी-डोलधार सड़क मार्ग पर ठंडापानी के समीप एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।  हादसे में  दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देर रात नालनी-डोलधार सड़क मार्ग पर ठंडा पानी के समीप एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया,…

Read More

सुंदरनगर, 22 जनवरी : अयोध्या राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के अवसर पर देशभर के साथ देवभूमि हिमाचल के लोगों ने भी रामलला का समारोह धूमधाम से मनाया। इसी को लेकर सुंदरनगर के उपमंडल में भी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन करने के साथ भजन कीर्तन किया।  अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर महादेव मंदिर में भी एक एलइडी स्क्रीन लगाकर लोगों को लाइव दर्शन करवाए गए जिसमें सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हुए। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष लेखराज राणा भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों बाद यह…

Read More

सुंदरनगर, 20 जनवरी : मंडी जनपद के सुंदरनगर शहर में श्री राम नाम के शक्तिमयी उदघोष का एक बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला। पुराने बस अड्डे के समीप आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के समीप एक बंदर करंट लगने से करीब 30 फुट नीचे पक्के फर्श पर गिर गया। फर्श पर गिरने के बाद बंदर बेसुध हो गया। मौके पर मौजूद सभी लोगों ने यह मान लिया कि बंदर को तार से बिजली का जोरदार झटका लगा है और उसके बाद वह नीचे पक्के फर्श पर गिरा है। ऐसे में बंदर की बचने की संभावना न के बराबर है। बिजली की…

Read More