Author: नितेश सैनी

सुंदरनगर, 24 जून : सदरपुलिस थाना के तहत 80 वर्षीय वृद्ध 18 बकरियों सहित सतलुज नदी के तेज बहाव में बह गई। फ़िलहाल पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम सौजू राम पुत्र स्वर्गीय काला राम ग्राम सलापड़ कालोनी गांव सीयू अपनी 18 बकरियों को बीबीएमबी पावर हाउस सलापड़ के समीप चरा रहा था। इस दौरान अचानक सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से वृद्ध व उसकी 18 बकरियां पानी के तेज बहाव में बह गई। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है। फ़िलहाल अभी तक वृद्ध का कोई सुराग नहीं लग…

Read More

सुंदरनगर, 22 जून : हिमाचल की सड़कों पर हादसों का दौर जारी है और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में बुधवार देर शाम कीरतपुर -मनाली फोरलेन पर टमाटर के क्रेट से लदा बेकाबू ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल सुंदरनगर में प्रारंभिक उपचार के बाद श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक रैफर किया गया है। वहीं मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंडी से चंडीगढ़ की ओर जा रहे टमाटर से लदे ट्रक ने हराबाग…

Read More

सुंदरनगर, 21 जून : ऋषि-मुनियों और देवी-देवताओं की भूमि सुंदरनगर में जिला के प्राचीन भगवान जगन्नाथ अपने श्रद्धालुओं से रू-ब-रू हुए। हंडेटी स्थित जगन्नाथ मंदिर से जंगमबाग तक रथयात्रा के सैकड़ों लोगों ने भागीदार बन भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस रथयात्रा में बलीभद्र और मां लक्ष्मी भी साथ रहे। जंगमबाग में एक दिन का विश्राम करने के बाद वीरवार को विशाल भंडारे के बाद भगवान जगन्नाथ, बलीभद्र और मां लक्ष्मी संग वापस हंडेटी मंदिर में लौट जाएंगे। गौरतलब है कि यह पर्व आषाढ़ मास के दो प्रविष्टे से ओडिशा के पुरी में मनाए जाने वाले जगन्नाथ पर्व…

Read More

सुंदरनगर, 21 जून : हिमाचल प्रदेश राज्य आजीविका मिशन द्वारा प्रायोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र में महिलाओं को मोटे अनाज के व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्होंने कोद्रे के लड्डू, बर्फी, बिस्किट, चाय इत्यादि बनाए। कृषक प्रशिक्षण केंद्र की प्रधानाचार्य डॉ. प्राची ने बताया कि कृषि विभाग मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। मोटे अनाज का उपयोग बीमारियों से बचने के लिए एक अच्छा पोषक होता है। मोटे अनाज की खेती से भूमि का संरक्षण होता है तथा पानी का उचित…

Read More

सुंदरनगर, 19 जून : मंडी शहर के बीचों-बीच मौजूद सबसे पुराने सरकारी स्कूल के यू-ब्लॉक की प्राचीन इमारत को गिरा कर करोड़ों की लागत से बनने वाली बहुमंजिला पार्किंग व शापिंग मॉल मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मामले में ग्लोबल ज्यूरिस्ट एवं एडवोकेट रजनीश शर्मा ने सुंदरनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश सरकार व सांसद प्रतिभा सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  रजनीश शर्मा ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस के बीच कोई बड़ा अंतर नहीं है। ऐतिहासिक विजय सेन सरकारी स्कूल में यू-ब्लॉक तोड़ने के मामले पूर्व भाजपा सरकार के समय में कोई कार्रवाई…

Read More

सुंदरनगर, 19 जून : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा ने चंबा जिला के सलूणी की भांदल पंचायत में मनोहर हत्याकांड को लेकर सरकार के ढुलमुल रवैया को लेकर जुबानी हमला बोला है। अजय राणा ने कहा प्रदेश के चंबा जिला के सलूणी की भांदल पंचायत में 6 जून को एक दलित हिंदू युवक मनोहर गायब हुआ। 9 जून को आठ टुकड़ों में बड़े ही वीभत्स तरीके से कटी लाश मिली। लाश इस तरीके से काटी गई है कि कमजोर दिल वाला व्यक्ति नहीं देख सकता है। इस हत्याकांड के आरोपी वहां के सुन्नी मुस्लिम परिवार पर लगा है। हालांकि मुस्लिम लड़की से प्रेम करने…

Read More

सुंदरनगर,18 जून : बाहरी राज्यों के लोगों को बिना पुलिस को सूचना दिए बगैर काम पर या घरों में किराएदार रखना अब आसान नहीं होगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बिना पंजीकरण के रखे गए बाहरी राज्यों के लोग यदि उनके साथ किसी घटना को अंजाम देते हैं, तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। सुंदरनगर पुलिस ने नगर परिषद के साथ मिलकर ऐसे लोगों की छानबीन करने के लिए मुहिम छेड़ दी है। बाहरी राज्यों से यहां आकर व्यापार करने वालों को काम करने के लिए पहले अपने संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाना और नगर परिषद…

Read More

सुंदरनगर, 18 जून : जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) की टीम ने चंडीगढ़- मनाली NH पर 38 वर्षीय व्यक्ति से भारी मात्रा में चिट्टा बरामद किया है।   जानकारी के अनुसार मंडी जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम रविवार सुबह प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चंडीगढ़-मनाली NH पर पुंघ में नाकाबंदी के दौरान मौजूद थी। हर आने-जाने वाले वाहन की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अमृतसर से मनाली जा रही एक निजी वोल्वो बस (PB 01C 9927) को चैकिंग के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर बस में सवार एक व्यक्ति से 59.89 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। व्यक्ति की…

Read More

सुंदरनगर,18 जून : मंडी जनपद के सुंदरनगर शहर में बढ़ रही रेहड़ियों की संख्या और इससे नेशनल हाईवे के किनारे लगने वाले जाम से निपटने के लिए पुलिस और नगर परिषद ने मुहिम छेड़ दी है। शनिवार दोपहर बाद पुलिस और नगर परिषद द्वारा छेड़े गए संयुक्त अभियान से रेहड़ी फड़ी धारकों में हड़कंप मच गया है। इस संयुक्त अभियान में सुंदरनगर पुलिस और नगर परिषद रेहड़ी फड़ी धारको को नेशनल हाइवे के किनारे रेहड़ियां हटाने के निर्देश दिए। कुछ बिना अनुमति से सामान बेच रहे ठेला वाले मौके से आननफानन में रफूचक्कर हो गए। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश…

Read More

सुंदरनगर,16 जून : मंडी जनपद के किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। जहां पिकअप के पलटने से 9 लोग घायल हुए है।   जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं की पिकअप बड़ा देव कमरूनाग के दर्शन कर लौट रही थी। इसी दौरान डैहर के कोट गांव के समीप पहुंचते ही पिकअप (HP69-6301) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर पलट गई। हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे पेश आया। जिसमे 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमें से पांच को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया व अन्य 4 को गंभीर हालत में देखते हुए मेडिकल कॉलेज…

Read More