Author: नितेश सैनी

सुंदरनगर, 20 अगस्त : मानसून सीजन की बारिश ने सुंदरनगर में वीरवार को ऐसा उत्पात मचाया की दुकानदारों की दुकानें और लोगों के घर पानी से जलमग्न हो गए। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर से गुजरने वाले एनएच-21 चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर रेस्ट हाउस चौक पर निर्माणाधीन भूमिगत मार्ग से बंद पड़ी नालियों के कारण रेस्ट हाउस चौक पर लोगों के घरों व दुकानों में पानी घुस गया। इस कारण मौके पर जन जीवन को अस्त-व्यस्त हो गया और एक घर में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला और दो छोटी बच्चियां इसकी चपेट में आकर पानी में फंस गए। इन्हें स्थानीय लोगों द्वारा…

Read More

सुंदरनगर , 18 अगस्त : मंडी जिला के बल्ह उपमंडल ने मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा पेश आया जिसमें एक 11 वर्षीय बच्चे की सुकृति खड्ड में डूबने से मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस की जांच में जुट गई।        जानकारी के अनुसार बल्ह के रत्ती के समीप सुकेती खड्ड में 11 वर्षीय बालिका के डूबने से उसकी मौत हो गई। बालिका का घर सुंदरनगर उपमंडल के जुगाहण क्षेत्र के कंढयाह गांव में है। यह दर्दनाक घटना दोपहर बाद करीब तीन बजे के आसपास घटी है। बताया जा रहा है की गांव के कुछ बच्चे…

Read More

सुंदरनगर, 17 अगस्त : उपमंडल के बोबर पंचायत में अंधेरे में छत से पांव फिसलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें एक की आईजीएमसी शिमला में इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि दूसरा आईजीएमसी में उपचाराधीन है। दोनों बीपीएल परिवार से संबंधित है और अत्यंत गरीब बताए गए है। जानकारी के अनुसार बोबर पंचायत के फागला गांव में रमेश कुमार उर्फ नीटू (44) पुत्र स्व.जय राम और खजानु राम पुत्र मंगतू राम देर रात को छत पर आए, लेकिन अंधेरे के कारण पांव फिसल गिर कर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है।…

Read More

सुंदरनगर 17 अगस्त : भारत के क्रिकेट को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम 7 बज कर 29 मिनट पर सन्यास की घोषणा कर अपने फैन्स को अचंभे में डाल दिया। धोनी के एकदम सन्यास लेने से जहां क्रिकेट प्रेमियों में मायूसी थी तो खेल प्रेमी भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी का शुक्रिया भी अदा करते हुए नजर आए।   आज हम हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर से महेंद्र सिंह धोनी की कुछ जुड़ी हुई यादें साझा करने जा रहे हैं। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास लेने की घोषणा…

Read More

सुंदरनगर, 16 अगस्त : डैहर क्षेत्र में आसमानी बिजली गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जोनल अस्पताल मंडी रैफर कर दिया गया है। महिला अभी जोनल अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना में मौके पर मौजूद एक बकरे की मृत्यु हो गई है। इस घटना में मकान को भी काफी क्षति पहुंची है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के डैहर के गांव सोलग निवासी हेतराम पुत्र शंकर के मकान में आसमानी बिजली गिर गई। इस कारण अपने मायके आई उसकी विवाहिता बेटी तमन्ना…

Read More

सुंदरनगर 16 अगस्त : उपमंडल में रविवार को एक 15 वर्षीय युवती की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। युवती टेबल फैन चालू करते समय करंट की चपेट में आने से झुलस गई। जानकारी के अनुसार उपमंडल की ग्राम पंचायत बायला के हराबाग गांव में  टेबल फैन से करंट लगने के कारण 15 वर्षीय युवती बुरी तरह से झुलस गई। इस घटना के बाद परिजन तुरंत युवती को उपचार के लिए सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने युवकी को मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों…

Read More

सुंदरनगर, 15 अगस्त : हिमाचल प्रदेश में मॉनसून सीजन के बीच पहाड़ियां दरकना शुरू हो गई है। ताजा घटनाक्रम में सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर कटेरू समीप शनिवार को भारी लैंड स्लाइड हो गया, जिस कारण हाईवे लगभग दो घंटे के लिए अवरुद्ध रहा। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई, जिस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही हाईवे के अवरुद्ध होने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा लोक निर्माण विभाग को दी गई। लोक निर्माण विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन के माध्यम से हाईवे को लगभग 2 घंटे के बाद बहाल किया और…

Read More

सुंदरनगर, 15 अगस्त : आजाद भारत(Independent India) के इतिहास(History) में सेना के जवानों(Soldiers) ने दुश्मनों के साथ बहुत से युद्ध लड़े और हर युद्ध में हिमाचल प्रदेश(Himachal Pardesh)  के जवानों ने दुश्मनों के हमले का डटकर सामना किया है, जब भी देव भूमि हिमाचल(Devbhumi) के वीर जवानों की बात आती है तो इनका नाम सबसे पहले पुकार जाता है। प्रदेश के कई वीर जवानों ने देश की आजादी में अपनी जान गवाई है और इन वीर शहीदों के नाम पर सरकार ने कई घोषणाएं भी की, लेकिन जो दो दशक बीत जाने के बाद भी अधूरी है । देश पर मर-मिटने…

Read More

सुंदरनगर, 14 अगस्त : हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वाहन चालकों की लापरवाही के कारण हादसों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में नेशनल हाईवे-21 पर सुंदरनगर के विश्रामगृह चौक के समीप एक जीप और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से एक की व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया है, वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस भी जांच में जुट गई है।  …

Read More

 सुंदरनगर, 13 अगस्त :  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नाचन विधानसभा क्षेत्र के शिव मंदिर महादेव में शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साथ 25 विभिन्न विभागों की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए और नाचन की जनता को 133 करोड़ रुपये की सौगात दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र पूरे हिमाचल में एकमात्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जिसने विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करके एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र में 133 करोड रुपए के विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन…

Read More