Author: MBM News

नाहन: पांवटा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के बगावती नेता किरनेश जंग चौधरी ने नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया है जबकि नाहन विधानसभा क्षेत्र में रूष्ठ मुस्लिम नेता नासिर रावत ने नामाकंन पत्र दाखिल नहीं किया है लिहाजा कांग्रेस को 50 प्रतिशत ही राहत मिल पाई है। हालांकि पांवटा कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी सरदार ओंकार सिंह ने अब भी उम्मीद नहीं छोडी है उन्हें उम्मीद है कि किरनेश जंग नामाकंन पत्र वापिस ले लेगें। 1993 से चुनाव लड रहे किरनेश जंग को कांग्रेस ने 2007 के चुनाव में टिकट दिया था। मगर जंग के हाथ अब तक भी सफलता नहीं लग…

Read More

नाहन: मुख्य मंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल 19 अक्तूबर सांय 3 बजे नाहन के चंबा मैदान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयेाजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्य मंत्री अपनी जनसभा में नाहन निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डा. राजीव बिंदल के पक्ष में लोगों से मतदान का आग्रह करेंगे। भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा कि मुख्य मंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल की यह चुनावी जनसभा अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सिरमौर जिला में भाजपा के पक्ष में मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है उससे भाजपा सिरमौर जिला में नया इतिहास…

Read More

नाहन: पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में आज कांग्रेस, हिलोमो व टीएमसी के तीन उम्मीदवारों ने अपने नामाकंन दर्ज किए। एसडीएम कार्यालय राजगढ में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमन विधायक गंगू राम मुसाफिर, हिलोमो के देशराज व टीएमसी के रंगी राम भट्टी ने नामाकंन पत्र दाखिल किए। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने नामाकंन दर्ज करने के बाद राजगढ में अपना जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया जिसमें हजारांे की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र मंे 1985 से लगातार मुसाफिर का वर्चस्व कायम है। लगातार 7 बार विधायक बन चुके मुसाफिर इस बार 8वां चुनाव जीतकर रिकार्ड कायम…

Read More

नाहन: नामाकंन पत्र दाखिल करने के साथ ही प्रत्याशियों की चल व अचल सम्पति को चुनाव आयोग ने सार्वजनिक किया है। 68 विधानसभा सीटों में हॉट सीट बन चुकी नाहन विधानसभा के चार मुख्य प्रत्याशियों की चल व अचल सम्पति के लिहाज से लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी सदानन्द चौहान पहले नम्बर पर है जबकि दूसरे स्थान भाजपा प्रत्याशी डा0 राजीव बिंदल है। कांग्रेस प्रत्याशी कुश परमार व हिलोपा प्रत्याशी श्यामा शर्मा क्रमशः तीसरे व चौथे स्थान पर है। सदानन्द चौहान दम्पति की चल व अचल सम्पति की कीमत 15 करोड 59 लाख रूप्ये हलफनामे में बताई गई है। 2007…

Read More

नाहन: देश के प्रतिष्ठित रियल्टिी शो ‘इंडियन आइडल’ फेम पूर्वी कौतिश का दिल हिमाचल के लिए धडकता है। यही कारण है कि समय मिलते ही पूर्वी एक दिन के लिए अपने नानके में गुजारने पहुंची। चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हुए पूर्वी कहती है कि अगर मौका मिला तो वह नाहन व रेणुका जी को बालीवुड के मानचित्र पर लाना चाहेगी। इंडियन आइडल के टॉप चार में पहुंचने के बाद पहली बार नाहन पहुंची पूर्वी कम समय में हरेक उस लम्हे को याद करना चाहती थी जिसे बचपन में पूर्वी ने नाहन में गुजारा था। शो के दौरान पूर्वी को देश…

Read More

नाहन: विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पार्टियों के चारों चुनावी उम्मीदवारों ने नाहन में आज अपने नामाकंन पत्र दाखिल किए। नाहन लोजपा प्रत्याशी सदानन्द चौहान ने नामाकंन पत्र दाखिल करने के बहाने नाहन में अपने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया । नाहन में श्यामा शर्मा, सदानन्द चौहान, कुश परमार व राजीव बिंदल ने क्रमबद्ध तरीके से नामाकंन दर्ज किए। लोजपा प्रत्याशी सदानन्द चौहान ने भी अपने सैंकडो समर्थकों के साथ नामाकंन दर्ज किया। लोजपा विधायक सदानन्द चौहान ने कहा कि लोग भारी संख्या में उनके साथ जुड रहे है जैसा कि शक्ति प्रदर्शन में भी देखने को मिला। उन्होनें कहा कि लोग…

Read More

नाहनः विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पार्टियों के चारों चुनावी उम्मीदवारों ने नाहन में आज अपने नामाकंन पत्र दाखिल किए। नाहन भाजपा प्रत्याशी डा0 राजीव बिंदल ने नामाकंन पत्र दाखिल करने के बहाने नाहन में अपने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किए । प्रदेश महामंत्री भाजपा व नाहन भाजपा प्रत्याशी राजीव बिंदल अपने सैंकडो समर्थकों सहित ढोल नगाडोे के साथ मालरोड से शक्ति प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे। शक्ति प्रदर्शन से पूर्व बिंदल ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय के बाहर एक नुक्कड जनसभा भी की। भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश महामंत्री भाजपा राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में…

Read More

नाहन: सिरमौर के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में आज कुल 14 नामाकंन पत्र भरे गए। नाहन व पांवटा साहिब मंे राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने नामाकंन के बहाने अपने शक्ति प्रदर्शन भी किए। नाहन में भाजपा प्रत्याशी डा0 राजीव बिंदल व लोजपा के सदानन्द चौहान ने नामाकंन पत्र दाखिल करने के बहाने नाहन में अपने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किए जबकि स्थानीय कांग्रेसी विधायक कुश परमार व हिलोपा नेत्री श्यामा शर्मा ने खामोशी से नामाकंन पत्र दाखिल किए। नाहन में श्यामा शर्मा, सदानन्द चौहान, कुश परमार व राजीव बिंदल ने क्रमबद्ध तरीके से नामाकंन दर्ज किए। प्रदेश महामंत्री भाजपा व नाहन भाजपा…

Read More

आस्था एवं भक्ति के प्रतीक नौ दिनों तक चलने वाला शारदीय नवरात्र पर्व पूरे देश में आज से शुरू हो गया। राजधानी दिल्ली के कालकाजी, झंडेवालान और छतरपुर सहित विभिन्न शक्तिपीठों और मंदिरों में सुबह से देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई। इसके साथ ही देश के प्रसिद्ध तीर्थस्थलों एवं शक्तिपीठों में देवी के दर्शनाभिलाषी भक्तों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। अपनी मनोकामनाएं पूरी होने के बाद माता को धन्यवाद देने और अपनी आस्था प्रकट करने के लिए देवी के भक्त एक नई आशा लिए नवरात्र के दौरान सिद्ध शक्तिपीठों में…

Read More

नाहन: सिरमौर जिला में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव के शुरूआती दौर से ही चुनाव के परिणाम न आने तक सुरक्षाबलों का चप्पे -चप्पे पर पहरा रहेगा ताकि इस दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। सुरक्षा की दृष्टि से यहां करीब 1380 सुरक्षा जवान तैनात रहेगें। जिला के दो विधानसभा क्षेत्र शिलाई व रेणुका जी में इस मर्तबा मतगणना पहली बार इन्हीं चुनाव क्षेत्रों में होगी। चुनाव की गतिविधियांे की समीक्षा के बाद वीरवार को चुनाव अधिकारी व सिरमौर जिला उपायुक्त पदम सिंह चौहान पत्रकारों से मुखातिब हुए। जिला में कुल 518 पोलिंग बूथ है जिसमें 80 संवेेदनशील, 32 अतिसंवेदनशील…

Read More