Author: MBM News

ऊना (एमबीएम न्यूज): संतोषगढ़ में बुजुर्ग मोची ताराचंद की बेरहमी से पिटाई करने वाले होमगार्ड जवानों बख्शी राम व बलबीर को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही प्रत्यावर्तित कर पेरेंटल यूनिट में वापस भेजा गया है। एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने वीरवार दोपहर इस मामले को प्रमुखता से उजागर किया था।        सुरेंद्र रात्रा नामक शख्स ने बुजुर्ग को न्याय दिलवाने के लिए सोशल मीडिया की लड़ाई भी शुरू की थी। शुक्रवार को संतोषगढ़ की कई संस्थाओं ने भी इस मामले की कड़ी आलोचना की थी। वरिष्ठ नागरिक का केवल इतना ही कसूर था कि वह अपनी दुकाननुमा…

Read More

घुमारवीं (सुभाष कुमार गौतम): घुमारवीं के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लड़की के नाना ने घुमारवीं पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि लापता हुई लड़की उनकी बहू के साथ रात को सोई हुई थी। जब रात को उठी और देखा तो लड़की गुम थी परिवार वालों ने लड़की की शिकायत हर जगह की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका है।      पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है लड़की आठवीं में पढती है और नाना द्वारा शक जाहिर किया गया है कि लड़की को…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज): लंबे इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड संख्या 556 के तहत टंकण परीक्षा का नतीजा जारी कर दिया है। इस पोस्ट कोड के तहत जूनियर ऑफिस असीस्टेंट के 1156 पद भरे जाने हैं। आयोग ने टंकण परीक्षा में 3452 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है।          इन पदों को लेकर 18 अक्तूबर 2016 को प्रक्रिया शुरू हुई थी। 28 अप्रैल 2017 की छंटनी परीक्षा के आधार पर 10,030 उम्मीदवारों को 1:10 के अनुपात में टंकण परीक्षा के लिए बुलाया गया था। यह परीक्षा 14 सितंबर से 8 नवंबर 2017…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : शहर के निजी कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को शहर की सड़कों पर उतरे दर्जनों छात्रों ने जहां रैली निकाल धरना-प्रदर्शन किया, वहीं आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है। छात्रों ने शहर की सड़कों पर आक्रोश रैली निकाली।       छेड़छाड़ प्रकरण के बाद गुस्साए छात्र न्याय की मांग कर रहे हैं और इस मामले में आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।       छात्रों का कहना है कि घर हो या बाजार, स्कूल हो या कॉलेज, लड़कियों…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : जिला में दो सड़क हादसों में दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए है। जिनमें से एक युवक की गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। जबकि दूसरे घायल युवक का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है।       मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला रक्कड़ कॉलोनी में उस समय पेश आया, जब जिला मंडी के सरकाघाट के गांव धलवां का रहने वाला अनिल कुमार 33 पुत्र ओम प्रकाश अपनी बाईक पर मैहतपुर की तरफ से ऊना की ओर आ रहा था। रक्कड़ कॉलोनी…

Read More

मंडी (वी कुमार): अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से फ्लॉप शो रही। मुंबई से बुलाए गए पार्श्व गायक दिव्य कुमार कोई दिव्य चमत्कार नहीं कर सके और दर्शकों को रिझाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए। पहली संध्या रात 12 बजे तक थी लेकिन 10.30 के बाद ही अधिकतर पंडाल खाली हो गया और 11 बजे तक 75 फीसदी दर्शक मायूस होकर घरों की ओर निकल गए।     दिव्य कुमार के पास रात 12 बजे तक का समय था इसलिए उन्हें खाली कुर्सियों को ही गाने सुनाने पड़े। दिव्य कुमार ने खुद के गाए हुए गाने कम और दूसरे गाने ज्यादा गाए। यह भी एक कारण रहा…

Read More

मंडी ( वी कुमार ): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जंजैहली में जारी विरोध प्रदर्शन में उन षडयंत्रकारियों को चेताया है जो पर्दे के पीछे रहकर इस मामले को बढ़ावा दे रहे हैं। जयराम ठाकुर ने स्पष्ट कहा है कि पर्दे के पीछे के लोग चाहे इधर के हों या उधर के पर्दा हटाकर सभी को बेनकाव कर दिया जाएगा। यह बात उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट दोनों ही भाजपा के विपक्षी दल हैं और सरकार चाहे अच्छा करे या न करे लेकिन इनका काम ही विरोध करना है। उन्होंने कहा…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़ ): शहर के एक निजी कॉलेज में  शिक्षक पर छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज के छात्रों ने अध्यापक की जमकर धुनाई कर डाली। घटना बीती शाम की है। हालांकि इस मामले में दुष्कर्म हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन शिक्षक की पिटाई को दौरान बना वीडियो वायरल हो गया है। जिसमे एक महिला भी शिक्षक की पिटाई करती नजर आ रही है। जानकारी मिल रही है कि देर रात को मामला पुलिस के पास भी पहुँच गया है। पीड़ित लड़की  का आज मेडिकल करवाया जा सकता है । https://youtu.be/Fo81OUukWjo  …

Read More

कांगड़ा (एमबीएम न्यूज): 20 साल की नर्सिंग छात्रा की सनसनीखेज हत्या ने हर किसी को कोटखाई की गुडिया की याद ताजा करवा दी। लेकिन कांगड़ा की गुडिया को न्याय दिलाने के मकसद से किसी को कोई आंदोलन नहीं करना पड़ा, क्योंकि ज्वाली में डीएसपी के पद पर तैनात वीर बहादुर ने जंगल में लाश मिलने के बाद संयम से कार्य किया। पूरी तसल्ली के बाद 15 घंटे के भीतर ही हत्यारे को दबोच लिया।          सूबे के पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी ने डीएसपी को प्रशंसापत्र भी जारी किया है। जांच को भी पूरे वैज्ञानिक तरीके से आगे…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): अपने जीवन में सरकारी क्षेत्र में जन सेवा करने के बाद केसी ठाकुर मरने के बाद भी आठ लोगाें को जीवन दिया है। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के तिंदी निवासी केसी ठाकुर अधिशासी अभियंता के पद से सेवानिवृत हुए थे। अपनी सरकारी सेवाओं के साथ-साथ निजी क्षेत्रों में भी जन कल्याण का कार्य किया है। उन्होंने पहले ही अपने अंगों को मरने के बाद दान करने का निर्णय लिया था।    दुर्भाग्य से पिछले दिनों वे शिमला के पास सड़क हादसे में घायल हो गए थे और पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। भले ही जिंदगी की जंग हार…

Read More