Author: MBM News

शिलाई(एमबीएम न्यूज़ ): उपमंडल  के कांडो-भटनोल क्षेत्र में नदी पार करते हुए झूला से नीचे गिर जाने से  युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीकाराम उम्र 28 वर्ष पुत्र बिशन सिंह निवासी कांडों-भटनोल टौंस  नदी को झूले के  माध्यम से  पार कर अपनी सौंठ को उत्तराखण्ड के विकासनगर में बेचने के लिये जा रहा था कि अचानक झूले का संतुलन बिगड जाने से उसके हाथ से रस्सी छूट गई और वह सीधा गहरी नदी में जा गिरा। नदी में कम पानी  होने की वजह से वह सीधा पत्थरों से जा टकराया और उसकी मौके पर ही मौत…

Read More

राजगढ़ (एमबीएम न्यूज): हिमाचल पथ परिवहन निगम में कंडक्टरों की भर्ती को लटकाने के मामले में टीएमपीए (ट्रांसपोर्ट मल्टीपरपज असीस्टेंट) बेरोजगार संघर्ष समिति न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रही है। टीएमपीए परीक्षार्थियों का कहना है कि अगर सरकार इस बारे जल्द कोई निर्णय नहीं लेती है तो संघर्ष समिति कोर्ट का सहारा लेगी।        उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि शनिवार को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में कोई फैसला ले, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई फैसला न लेने की सूरत में 20 फरवरी को संघर्ष समिति शिमला, मंडी व धर्मशाला में आंदोलन…

Read More

कुल्लू(एमबीएम न्यूज़ ): कुल्लू-भुंतर मालाबार होटल में जुले गाने का विमोचन पूर्व महिला आयोग की अध्य्क्षता अम्बिका सूद ने किया। बलिंग स्टूडियो प्रोडक्शन द्वारा जुले-जुले दा म्यूजिकल फिल्म, गाने को बनाया गया है और हिमाचल के प्रसिद्ध गायक व हिमाचल की आवाज दीपक जनदेवा ने अपनी सुरीली आवाज से जुले गाने की गया है और संगीत तेजिंदर नेगी ने दिया है वे निर्माता व निर्देशन विकी जुनेजा है। कैमरा आशीष राणा, व सह निर्देशन विकास भारद्वाज  ने किया है। जुले में कमोड़े घर बालो लाहौली गाने के साथ हिंदी और इंग्लिश गाने के साथ फिजुन किया गया है।     शुरआत लाहौली बोली में गया गया है…

Read More

राजगढ़ (एमबीएम न्यूज): उपमंडल के खैरी में चोरों द्वारा एक दुकान से करीब 65 हजार के मोबाईल व इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण उड़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना में दी शिकायत में सूर्यकान्त शर्मा पुत्र प्यारे लाल ग्राम मैथली डाकघर सैर तंदुला तहसील नोहराधार ने बताया कि खेरी में मोबाईल व इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करता है।       बुधवार सायं 7 बजे अपनी दुकान बंद करके घर को चला गया। वीरवार प्रात: 8:30 बजे जब वह दुकान खोलने आया तो देखा की दुकान का ताला टूटा हुआ है। जब दुकान के अन्दर गया तो दुकान से 15 मोबाईल आईटेल,…

Read More

मंडी(वी कुमार): जीत तो गए रामस्वरूप, जनता को क्या मिला फलस्वरूप। यह तंज कसा है पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने। जबाव दे सांसद, हिसाब दे सांसद के तहत क्षेत्र में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कौल सिंह ठाकुर ने सांसद राम स्वरूप शर्मा पर जमकर निशाना साधा। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि सांसद रामस्वरूप शर्मा जनता को बताए कि उन्होंने सदन में अपनी कितनी उपस्थिति रखी और इस दौरान संसदीय क्षेत्र के कितने मसलों को उठाया और उनका समाधान करवाया।      कौल सिंह ठाकुर ने सांसद रामस्वरूप शर्मा पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद निधी के तहत मिली राशि की बंदरबांट…

Read More

नाहन(एमबीएम न्यूज़): भाजपा पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के शहर प्रवास पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि अचानक धनीराम शांडिल को जिला की याद कैसे आ गई। उन्होंने कहा कि अच्छा होता डा. शांडिल पहले अपने पांच साल के मंत्री काल और लोकसभा सदस्य की अवधि का हिसाब जिला की जनता के सामने रखते।    नाहन भाजपा नेता विनय गुप्ता, ओम प्रकाश सैनी, राकेश गर्ग और भाजपा मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा, ने यहां जारी एक ब्यान में कहा कि यह समझ से परे है कि कांग्रेस सरकार के जाते ही अचानक कर्नल शांडिल को जिला की याद कैसे आ गई। उन्होंने कहा कि…

Read More

 हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़ ): स्वतंत्रता सेनानी आश्रित परिवार कल्याण संघ के प्रदेश स्तरीय चुनाव 18 फरवरी को जिला में होंगे। संघ के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चुनाव स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में दोपहर 12:00 बजे होंगे।    उन्होंने प्रदेश के सभी स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के आश्रितों से इस चुनाव में भाग लेते का आह्वाहन किया है ताकि प्रदेश स्तरीय संघ बना कर आश्रित परिवारों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जा सके।    वहीं सांख्यकी सचिव हेमराज शर्मा ने भी आश्रित परिवारों के सदस्यों से इस चुनाव में बढ़-चढ कर भाग लेने का आह्वाहन किया है। उन्होंने कहा कि आश्रित परिवारों के…

Read More

रिकांगपिओ (जीता सिंह नेगी) : कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि कांगेस मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा की खोज करने उन्ही के घर जाएगें और उन्हे याद दिलाएगें कि वे चुने हुए सांसद है। उन्होने कबायली क्षेत्र के लोगों के साथ कुछ वायदे किए थे, उसे अब तो पूरा करो। जनजातीय क्षेत्र के साथ अनदेखी करने का आरोप लगाया है।       उन्होने कहा कि चार वर्ष के शासन में सांसद ने जिला में चार वर्ष के शासन में केंद्र से एक भी योजना लाने मे असफल रहे है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : राजधानी में एक बेटे ने मां पर दराट से जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। तेजधार दराट के वार से महिला पूरी तरह जख्मी ही गई। घायल महिला को गंभीर हालत में आईजीएमसी रैफर किया गया है। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद 21 वर्षीय बेटा फरार हो गया है।      पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अभी तक पुलिस आरोपी बेटे को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। यह सनसनीखेज़ मामला बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत जुब्बलहट्टी इलाके का है। घायल महिला की पहचान 43 वर्षीय पूनम के तौर पर…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज): संतोषगढ़ में बुजुर्ग मोची ताराचंद की बेरहमी से पिटाई करने वाले होमगार्ड जवानों बख्शी राम व बलबीर को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही प्रत्यावर्तित कर पेरेंटल यूनिट में वापस भेजा गया है। एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने वीरवार दोपहर इस मामले को प्रमुखता से उजागर किया था।        सुरेंद्र रात्रा नामक शख्स ने बुजुर्ग को न्याय दिलवाने के लिए सोशल मीडिया की लड़ाई भी शुरू की थी। शुक्रवार को संतोषगढ़ की कई संस्थाओं ने भी इस मामले की कड़ी आलोचना की थी। वरिष्ठ नागरिक का केवल इतना ही कसूर था कि वह अपनी दुकाननुमा…

Read More