Author: MBM News

ऊना (एमबीएम न्यूज़ ): पुलिस थाना ऊना के तहत कुरियाला में टिप्पर की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोलू पुत्र बीरबल निवासी कुरियाला के रूप में हुई है। हादसे के बाद टिपर चालक मौके से फरार हो गया। बच्चे की मौत की खबर पाते ही परिजनों सहित ग्रामीणों ने कुरियाला मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी कुलविंदर सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जाम खुलवाने के प्रयास तेज कर दिए। हादसा इतना भयंकर था कि टिप्पर के टायर बालक के सिर पर से गुजर गए। उधर परिजनों का कहना है कि …

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़ ): पर्यटन नगरी मनाली की वादियों में बर्फबारी होने के बाद मायानगरी ने मनाली का रूख कर दिया है और शूटिंग का दौर आरंभ हो गया है। लिहाजा इन दिनों टाईगर श्रप कुल्लू मनाली की वादियों में शूटिंग के लिए पहुंचे हैं।          फिल्म बागी-2 के लिए सीन फिल्माए जा रहे हैं। इसके लिए शूटिंग के सीन में कराटे मास्टर का एक मुका पड़ते ही अभिनेता टाइगर कुछ पल के लिए बेहोश हो गए। मास्टर ने कड़ा प्रशिक्षण देने के चलते बर्फीली वादियों में टाइगर के साथ कोई हमदर्दी नहीं दिखाई। दिन भर टाइगर ने अपने प्रशिक्षक से कराटे के गुर…

Read More

घुमारवीं (सुभाष कुमार गौतम): उपमंडल के अन्तर्गत पड़ने वाली ग्राम पंचायत डंगाार के रोपडी गांव में शनिवार देर शाम  युवक हिम्मत लाल द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है।        जानकारी के अनुसार हिम्मत लाल पुत्र जीत राम( 28) दिमागी तौर पर स्वस्थ नहीं था और घर पर अकेला था।  चचेरे भाई अजय कुमार ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि वह बाहर गया था जब बह घर आया तो देखा कि हिम्मत लाल तडफ रहा था।फौरन ही उसे  भराडी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डांकटरो ने उसे मृत घोषित कर दिया अजय कुमार ने…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : गाहर क्षेत्र में छाउंदर में एक अढ़ाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। जिसमें लाखों के नुक्सान होने का अनुमान लगाया गया है। स्थानीय लोगों ने हालांकि आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू नहीं पाया जा सका। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक सब कुछ राख हो चुका था।     मकान चेत राम का बताया जा रहा है जिसमें उसके परिवार के पांच सदस्य रहते थे। उधर, प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। जो नुक्सान का आकलन लगाने में जुट गई है।…

Read More

मंडी ( वी कुमार ): अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से हाउसफुल रही। लोगों ने तीसरी संध्या का पूरा आनंद उठाया और पंजाबी गानों पर जमकर झूमे। हालांकि तीसरी संध्या में युवा वर्ग अधिक संख्या में नजर आया। तीसरी संध्या में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेला समिति से डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने उन्हें शाल, टोपी और स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। इससे पहले प्रदेश के विभिन्न कोनों से आए कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं प्रसिद्ध पहाड़ी गायक विक्की चौहान ने भी पहाड़ी गाने गाकर दर्शकों को…

Read More

मंडी(वी कुमार ): सलामन खान के जीजा आयुष शर्मा की पहली फिल्म “लवरात्रि” का पोस्टर रिलिज हो गया है। सलमान खान प्रॉडक्शन के बैनर तले बनने जा रही यह देश की पहली ऐसी डेब्यू फिल्म होगी जिसका बजट सबसे ज्यादा होगा। इसमें आयुष मुख्य भूमिका निभाएंगे। उनके साथ वरिना हुसैन मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। यह एक लव स्टोरी होगी, जिसकी शूटिंग गुजरात और लंदन में की जाएगी। 3 मार्च से शूटिंग शुरू होगी और 21 सितंबर को फिल्म रिलिज होगी।      बता दें कि आयुष , हिमाचल के कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा के सपुत्र हैं और उन्होंने सलमान खान की बहन…

Read More

कुल्लू(एमबीएम न्यूज़ ): हिमालयन बुद्धिष्ठ गोंपा मनाली में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। दो सप्ताह तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान का पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने विधिवत शुभारंभ किया। धार्मिक अनुष्ठान में दर्जनों बौद्ध अनुयायियों ने भाग लिया। गोंपा में दो सप्ताह तक पूजा पाठ चलेगा और करूणा के भगवान आर्य अवलोकितेश्वर ने मंत्रो उच्चारण किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रवि ठाकुर मुख्य अतिथि पहुंचे जबकि अशोक ठाकुर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने भी जनजातीय लोगों को फागली उत्सव की शुभ कामनाएं दी हैं।     उन्होंने भगवान बुद्ध के अनमोल वचनो पर…

Read More

नाहन (रेणु कश्यप): सीमा पर परवाणु में टिंबर टे्रल (टीटीआर) पर्यटन के अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान को मोहताज नहीं है। यह बात भी काफी लोग जानते हैं कि इस अनूठे प्रोजैक्ट का सपना 1982 में सराहां के रमेश गर्ग ने पूरा कर दिखाया था। लेकिन काफी कम लोग इस बात को जानते होंगे कि गर्ग अपनी जन्मस्थली सराहां के लिए अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा खर्चने के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं।        खबर है कि टिंबर ट्रेल के चेयरमैन रमेश गर्ग ने सराहां अस्पताल के लिए डिजिटल एक्स-रे मशीन के साथ-साथ इलैक्ट्रॉनिक न्यूमोलॉजी (ऑक्सीजन सिलैंडर) देने…

Read More

पांवटा साहिब(एमबीएम न्यूज़ ): पुलिस ने स्थानीय अपोलो टायर की दुकान से लैपटाप चोरी कर भाग रहे 3 निहंगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी अपनी गाडी में लैपटाप लेकर हरियाणा की तरफ  भाग रहे थे, जिन्हें हरियाणा — हिमाचल की सीमा पर बहराल बैरियर पर पुलिस ने नाकाबन्दी कर धर दबोचा। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 20 फरवरी तक चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।बीती रात तीनों निहंग दुकान से लैपटाप चोरी कर भाग निकले जिसके बाद दुकान मालिक के पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस ने तुरंत हिमाचल व हरियाणा की…

Read More

मंडी (वी कुमार): एसडीएम जंजैहली को लेकर चल रहे गतिरोध में शनिवार को समर्थन की आवाज भी सुनाई दी लेकिन यह आवाज सराज विधानसभा क्षेत्र के दूसरे छोर यानी बालीचौकी में सुनाई दी। शनिवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के दो स्थानों पर प्रदर्शन हुआ लेकिन एक सरकार के विरोध में था और दूसरा समर्थन में। पहले विरोध प्रदर्शन की बात करते हैं जो जंजैहली में हुआ। यहां पर सराज संघर्ष समिति का विरोध प्रदर्शन 15वें दिन भी जारी रहा।       प्रदर्शनकारियों ने फिर से हाथ में काले झंडे पकड़कर जंजैहली बाजार में रोष रैली निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी…

Read More