Author: MBM News

चंबा (एमबीएम न्यूज़): कांगड़ा से भरमौर की तरफ जा रही एक आल्टो कार भरमौर चौक जीरो प्वाइंट के समीप सड़क से नीचे लुढ़क कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा रविवार को दोपहर के समय हुआ। हादसे में चार लोगों को मामूली चोटें आई। जिन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। बताया जा रहा है ‌कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ।         पुलिस हादसे के पीछे रहे कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। घायलों की पहचान जोगिंद्र पुत्र जोदू राम, जोदू राम, राकेश कुमार पुत्र मेहर चंद, कंचन देवी पत्नी जोदू…

Read More

कांगड़ा (रीना शर्मा): थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत एक लड़की से हाथ पांव बांधकर बलात्कार की कोशिश का मामला  दर्ज हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पकड़ लिया है।       पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक लड़की ने थाना ज्वालामुखी में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि जब वह गत रात को बाहर शौच गई थी तो वहां पर एक अभियुक्त गुपचुप छिप कर बैठा था। उसने लड़की के हाथ -पांव बांध दिये और बलात्कार करने की कोशिश की। साथ ही  जान से मारने की भी धमकी दी। जिसके कारण वह बेहोश हो गई।       इस बारे जब…

Read More

ऊना(एमबीएम न्यूज़ ): सदर थाना जिला के तहत मैहतपुर बैरियर के समीप पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कैंटर चालक से चूरा पोस्त बरामद किया है। कैंटर चालक की पहचान ध्यान सिंह निवासी मटोली, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।           जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह मैहतपुर बैरियर के समीप पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मैहतपुर बैरियर पर पुलिस कर्मचारियों ने कैंटर संख्या एचपी 12एफ-3707 को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान कैंटर के चालक की सीट के पीछे से 1 किलो 160 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया…

Read More

चंबा(एमबीएम न्यूज़ ): भटियात उपमंडल के सिहुंता क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला मैहतियाड़ी निजी स्कूलों को टक्कर दे रहा है। दूरदराज क्षेत्र का स्कूल होने के बावजूद यह स्कूल नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस विद्यालय को खास शिक्षा के तहत नामित किया गया है। वर्तमान में उक्त विद्यालय को दृश्य, श्रवण साधनों के द्वारा दी जा रही आधुनिक शिक्षा की वजह से खास शिक्षा कार्यक्रम के तहत पूरे हिमाचल में अग्रणी स्थान हासिल किया है।    स्कूल को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा की ओर से भी प्रशस्ति पत्र देकर स्कूल के अध्यापक नरेंद्र ठाकुर और सुरेंद्र कुमार…

Read More

हैवानियत की भेंट चढ़ी कोटखाई की गुडिय़ा धीरे-धीरे भुलाई जाने लगी है। सूरज लॉकअप मामले में कांस्टेबल से आईजी स्तर के अधिकारी नाप दिए गए। जमानत भी नहीं मिल रही, लेकिन यह सवाल जस का तस है कि आखिर गुडिय़ा को रेप के बाद मौत के घाट उतारने वाले कौन थे। मीडिया से भी गुडिय़ा को न्याय दिलाने की बात गायब हो चुकी है।        केवल पुलिस अधिकारियों को ही नापने का ट्रायल चल रहा है। कोई भी आज यह सवाल नहीं पूछ रहा कि चुनाव से पहले सडक़ों पर उतरकर गुडिया के लिए न्याय मांगने वाले आज…

Read More

रिकांगपिओ(जीता सिंह नेगी): दी कोठी सर्वोदय विकास समिति के अध्य्क्ष प्रकाश नेगी की अध्यक्षता में कोठी गांव में एक दिवसीय अभियान चलाया गया। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्यों, पंचायत प्रधान व पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। एक दिवसीय स्वच्छता  अभियान के तहत कोठी गांव के सभी रास्तों, गलियों व मन्दिर परिसर में साफ सफाई की गयी है।     इसी तरह प्लास्टिक व कूड़े-कचरे को नष्ट किया गया। समिति के प्रधान प्रकाश नेगी ने कहा कि आने वाले दिनों में भी इस तरह का स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत कोठी व सभी उपस्थित लोगों का आभार जताया।

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): नेपाल के काठमांडू में हुई ताईक्वांडों प्रतियोगिता में भारत के खिलाड़ियों ने पांच गोल्ड और एक सिल्वर मैडल देश के नाम किए हैं। मैडल लेने वाले खिलाड़ियों में पांच खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से हैं, जबकि एक खिलाड़ी झारखंड का शामिल है, जिन्होंने गोल्ड मैडल जीते हैं।       ट्रेडिशनल ओलंपिक गैम्ज कमेटी इंटरनेशनल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में द एसोसिएशन फॉर ट्रेडिशनल यूथ गेम्ज एण्ड स्पोर्टस इंटरनेशनल ने भी सहयोग दिया। जिसके चलते नेपाल के काठमांडू में यह प्रतियोगिता 11 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई। भारत की तरफ से भी हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों…

Read More

मंडी(वी कुमार): जिला की सराजघाटी से संबंध रखने वाले पहाड़ी गायक लीलाधर चौहान द्वारा बेटी है अनमोल पर बनाया गया गाना रिलीज़ हो गया है। डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने रविवार को अपने कार्यालय से इस गाने को रिलीज़ किया। उन्होंने लीलाधर चौहान को इसके लिए बधाई दी।    लीलाधर चौहान ने बताया कि ’’जरा सोचो तुम’’ गाना उन्होंने खुद लिखा और गाया है, जबकि इसमें संगीत एसडी कश्यप ने दिया है। चौहान ने बताया कि एक बेटी की समाज से क्या उम्मीदें होती हैं और वह क्या चाहती है इन्हीं सब बातों को गीत के माध्यम से पेश करने का प्रयास किया गया है। अभी इस गाने का…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): संत निरंकारी मिशन द्वारा 24 फरवरी को सदगुरू बाबा हरदीप सिंह महाराज की 64 वीं जयंती गुरू पूजा दिवस के रूप धूमधाम से मनाई जा रही है। यह जानकारी जिला के संयोजक बीआर रवि ने दी। उन्होंने बताया कि मिशन के सभी संत उस दिन जिला के ढालपुर स्थित क्षेत्रीय अस्पताल की साफ-सफाई करेंगे और इसी के साथ दिल्ली से मंडल के आदेशों की अनुपालना करते हुए पौधरोपण का भी कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उस दिन एक सदभावना यात्रा भी निकाली जाएगी,जिसमें विभिन्न समाज से सरोकार रखने वाले संदेशों का संवाहन होगा।     गौर रहे कि रविवार…

Read More

कांगड़ा (रीना शर्मा): हिमाचल के उभरते गायक अभिनव नाग ने वेलेंटाइन डे को अपना गाना “तू मिल गयी” रिलीज किया था, गाना यू-ट्यूब पर और कई वेबसाइट पर धूम मचा रहा है। इस गाने को बहुत सी पंजाबी वेबसाइट्स पर भी डाउनलोड किया जा सकता है। यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। रिलीज के चंद घंटों के बाद ही ये गाना सोशल मीडिया पे छा गया था। गाने की वीडियो को फेसबुक पेज पर 50 हजार से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। तू मिल गयी एक पंजाबी रोमांटिक सांग है।       जिला के गांव शाहपुर में रहने वाले अभिनव वैसे तो केन्द्रीय…

Read More