Author: MBM News

पावंटा साहिब (एमबीएम न्यूज़): बीते शनिवार को पांवटा साहिब के चांदनी में परीक्षा के दौरान नकल रोकने के बाद हुई सुपरिटेंडेंट की पिटाई मामले ने नया मोड़ लिया है। इस मामले में घायल सुपरिटेंडेंट लेक्चरर इंदरजीत सिंह ने स्थानीय निवासी जोगिया राम सहित उसके 2 बच्चों पर उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया था।       इस मामले में जोगिया राम ने राजबन चौकी में सुप्रिटेंडेंट की पिटाई करने के आरोपी जोगिया राम ने भी शिकायत दर्ज करवाई है कि लेक्चरर इन्द्रजीत अक्सर स्कूल जाते समत व वापस लौटते वक्त शराब पीकर उनके घर के सामने रूक कर गंदी  गालियां…

Read More

मंडी(वी कुमार): सीएम जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र सराज के खमरादा गांव का एक बुजुर्ग अपनी चार बीघा जमीन दान करना चाहता है, लेकिन दान करने के पीछे एक शर्त है और शर्त ये है कि दान की गई जमीन पर सिर्फ महात्मा गांधी का ही मंदिर बने। आखिर कौन है यह बुजुर्ग और सिर्फ महात्मा गांधी के मंदिर के लिए ही क्यों दान करना चाहता है अपनी जमीन, इस रिपोर्ट में देखिए।         कई दानवीर हैं जिन्होंने स्कूल, कॉलेज, स्वास्थ्य संस्थानों, आश्रमों और सड़कों के निर्माण के लिए अपनी जमीनों का दान किया है। लेकिन एक बुजुर्ग…

Read More

मंडी (वी कुमार): शहर के महाजन बाजार का एक होनहार छात्र गिरिक गुप्ता प्रख्यात कान्स फेस्टिवल के लिए चयनित हुई ए क शॉर्ट फिल्म में नजर आएगा। यह फेस्टिवल 8 से 19 मई के बीच होगा। हालांकि गिरिक गुप्ता ने इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियङ्क्षरग की डिग्री कर रखी है और इन दिनों वह बंगलौर में मल्टी मीडिया मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री कर रहा है।      रोचक यह है कि गिरिक का शौक फोटोग्राफी है, परिजनों ने उससे इंजीनियरिंग करवा दी और अब वह एक शॉर्ट फिल्म में मुख्य कलाकार हो गया। फिल्म का प्रतिष्ठित कान्स फेस्टिवल के लिए…

Read More

मंडी (वी कुमार) : सुंदरनगर उपमंडल में एक महिला को सरकारी बस से जबरदस्ती उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक व्यक्ति महिला को जबरदस्ती बस से उतारने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है जबकि महिला बस से नहीं उतरना चाहती। इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि बस में बैठे लोगों में से किसी ने भी इसका विरोध करते हुए महिला का साथ देने की जहमत नहीं उठाई, बल्कि इस तमाशे को देखते रहे और वीडियो बनाते रहे। अभी तक जो अपुष्ट जानकारी मिली है उसके अनुसार यह वीडियो सुंदरनगर…

Read More

मंडी ( वी कुमार ): एक फौजी युवक पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। फौजी युवक सदर उपमंडल के कोटमारस गांव का रहने वाला है। दुष्कर्म बीती 8 मार्च को किया गया। युवती मंडी में किराये के कमरे में रहती है और दुष्कर्म यहीं पर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार फौजी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद शादी के लिए टाल मटोल करने लगा। इससे आहत होकर युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पी.जी.आई.…

Read More

शिमला ( एमबीएम न्यूज़ ): सूबे की जयराम सरकार को मीडिया एडवाइजर मिल गया है। इस ताजपोशी को लेकर लंबे अरसे से अटकले चल रही थी। सरकार ने  विद्यार्थी परिषद की पृष्ठ्भूमि से मंडी के रोहित कुमार सावल की इस पद पर ताजपोशी की है। जन सूचना व संपर्क विभाग में टर्मिनस के आधार पर पद सृजित कर नियुक्ति की गई है। शुरुआती शिक्षा मौवीसेरी गांव के ही सरकारी स्कूस से प्राप्त की, 8वीं तक सरकारी स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए मंडी को चुना।      स्कूली दिनों से ही गांव में लगने वाली शाखाओं में आना-जाना…

Read More

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सदन में दी जानकारी शिमला (एमबीएम न्यूज़) : हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास इसी साल हो जाएगा। यह विश्वविद्यालय कांगड़ा जिले में बनेगा। इसका एक परिसर देहरा और दूसरा धर्मशाला में होगा। देहरा व धर्मशाला में भूमि हंस्तांतरण व अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं तथा इसका शिलान्यास जल्द दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सोमवार को माकपा विधायक राकेश सिंघा के सवाल पर प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी। भारद्वाज ने साफ किया कि देहरा में केंद्रीय विवि के नाम भूमि स्थानांतरित कर दी है और धर्मशाला में बनने वाले…

Read More

जंजैहली(लीलाधर चौहान): सिराज के विधायक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जंजैहली में उपमंडलाधिकारी कार्यालय को लेकर चल रहे मामले का हल हो गया है। सिराज संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रैडी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री के शिमला स्थित आवास ओकओवर बैठक में यह तय हुआ है, कि जब तक हाईकोर्ट में केस चल रहा है तब तक उपमंडलाधिकारी 12 दिन तक जंजैहली में बैठेंगे।       यह महत्वपूर्ण बैठक उस वक्त हुई है जब सीएम जयराम ठाकुर अपने विधानसभा क्षेत्र सिराज के दो दिवसीय दौरे से वापस शिमला लौटे थे। करीब तीन घंटे तक चली…

Read More

चंबा(एमबीएम न्यूज़ ): चंबा-पठानकोट मार्ग पर परेल पुल के समीप चंबा से हरिद्वार जा रही बस में चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 43 पीस मंदल व दो कुल्हाड़ी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने सामदेन छैपल लाम पुत्र छेरकयाप तामदा, सुनाम छिरिंग पुत्र लाबृक तामदा व पेमा सुनाम तामदा पुत्र लाकपा ( नेपाल) के खिलाफ वन अधिनियम की धारा 41,42 व भादंस की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम चंबा-पठानकोट मार्ग पर परेल के समीप नाकाबंदी पर…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : प्रदेश विधानसभा के शिमला में चल रहे विधानसभा के बजट सत्र में वित्तीय वर्ष 2018-19 के बजट अनुमानों पर चर्चा आज शुरू हुई। कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने चर्चा शुरू करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट मात्र घोषणाओं पर आधारित रहा है और इसमें न ता कोई रोडमैप है और न ही नौकरियों का उल्लेख है।        पुरानी योजनाओं के नामकरण कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया है। अग्निहोत्री ने कहा कि बजट में संसाधन जुटाने पर कोई चर्चा नहीं की गई है और सरकार…

Read More