मंडी ( वी कुमार ): एक फौजी युवक पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। फौजी युवक सदर उपमंडल के कोटमारस गांव का रहने वाला है। दुष्कर्म बीती 8 मार्च को किया गया। युवती मंडी में किराये के कमरे में रहती है और दुष्कर्म यहीं पर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार फौजी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद शादी के लिए टाल मटोल करने लगा। इससे आहत होकर युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ को रैफर कर दिया है। युवती के बयान पर पुलिस ने आरोपी जवान के खिलाफ केस दर्ज कर उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। बीते रविवार देर शाम को उसने फौजी युवक के मोबाइल फोन पर कॉल की तो उसने युवती को बताया कि देवता ने अभी तीन साल तक शादी करने से मना किया है इसलिए वह अभी शादी नहीं कर सकता है। दोनों में काफी कहासुनी हुई। इस बीच युवती ने देर रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती की तबीयत बिगडने पर मां उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने पुलिस को सूचित किया। पूछताछ के दौरान युवती ने दुष्कर्म होने की बात बताई। पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए फौजी युवक को उसके घर से पूछताछ के लिए तलब किया। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।
Latest
- चार चरणों में 66.95 प्रतिशत मतदान, 451 मिलियन मतदाताओं ने डाला वोट
- 18 से 25 मई तक होगा मतदाता सूचना पर्चियों का वितरण
- टूटू स्कूल में मनाया डेंगू दिवस, भाषण प्रतियोगिता में मिशल प्रथम व कनिका ने झटका दूसरा स्थान
- वायु सेना की भर्ती के लिए 22 मई से 5 जून तक करें आवेदन
- हिमाचल विस उपचुनाव : तीन सीटों पर निर्दलीय बने भाजपा व कांग्रेस के लिए चुनौती