Author: MBM News

एमबीएम न्यूज़ /शिमला 13वीं विधानसभा का तीसरा सत्र वीरवार से शुरू हो रहा है। मानसूत्र सत्र के शुरू होते ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोकोदगार होगा। शोकोदगार में पक्ष-विपक्ष के दोनों सदस्य हिस्सा लेंगे। विधानसभा के पूर्व सदस्य दिले राम के निधन पर भी सदन के सदस्य शोक जताएंगे।     कार्यसूची के मुताबिक इसके बाद प्रश्नकाल शुरू होगा। बाद में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को वर्तमान सप्ताह की शासकीय कार्यसूची से सदन को अवगत करवाएंगे। इस मानसून सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को 429 सवाल मिल चुके हैं। ज्यादातर सवाल सड़कों व एनएच की दयनीय स्थिति,…

Read More

रेणु कश्यप/दीक्षा/नाहन 1621 में बसे शहर में पतंगबाजी विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी है। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का त्यौहार महज चंद रोज दूर है, लेकिन पतंगबाजी के शौकीन अब नजर नहीं आते। अब आप सोच रहे होंगे, रक्षाबंधन का पतंगबाजी से क्या लेना-देना। चलिए बताते हैं, दरअसल समूचे उत्तर भारत में संभवत: नाहन शहर ही है, जहां रक्षाबंधन के पर्व पर आसमान रंग-बिरंगे पतंगों से सरोबार हो उठता था।      इस पर्व से चंद रोज पहले पतंगबाजी का सुरूर हरेक वर्ग पर चढऩे लगता था। इस शौक को अब केवल चंद लोग ही…

Read More

एमबीएम न्यूज़/पांवटा साहिब शहर में अब पुलिस ने रात्री गश्त व नाके बढा दिये हैं। प्रत्येक दिन विभिन्न जगाहों पर नाके लगाकर रात्री के समय यातायात नियमों को तोडने वाले मनचलों पर अब पुलिस पूरा शिकंजा कसने के लिये मुस्तैद है। शहर में बढ रही चोरी, स्नैचिंग की घटनाओं और नशे की हालत में हो रही दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिये पांवटा साहिब पुलिस ने अब सीमावर्ती ईलाकों में रात्री नाके लगाना शुरू कर दिये हैं। लिहाज़ा अब चोरों और नियमों की धज्जियां उडाने वाले मनचलों का बचकर निकला बहुत मुश्किल हो गया है।        हिमाचल के…

Read More

एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर सुजानपुर बाजार आने वाले सप्ताह में 4 दिनों तक वार्षिक अवकाश के चलते पूरी तरह बंद रहेगा। सर्वसम्मति के साथ सभी व्यापारी वर्ग ने इस फैसले का समर्थन करते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का ऐलान किया है। रोजमर्रा की वस्तुएं दवाइयां, दूध, सब्जियां इत्यादि अवकाश के दिनों में भी लोगों को मिलती रहेंगी। जानकारी देते हुए व्यापार मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि सुजानपुर टीरा का बाजार 30 अगस्त से 2 सितंबर तक चार दिनों के अवकाश के चलते बंद रहेगा। वार्षिक अवकाश के दौरान किराना व्यापारी 31 अगस्त से अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।…

Read More

एमबीएम न्यूज/नाहन शिमला हाईवे पर नैनाटिक्कर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर ढांक से नर कंकाल बरामद हुआ है। इससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। कंकाल की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके से पुलिस को एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसी के आधार पर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।     शुरूआती छानबीन में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति हाईवे से ही करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरा। इसके बाद बारिश के दौरान शव नीचे लुढक़ता रहा। पुलिस को बुधवार सुबह घासनी में नर कंकाल होने की सूचना मिली…

Read More

एमबीएम न्यूज /नाहन हालांकि कई संस्थाओं द्वारा हर साल शिक्षक दिवस के अवसर पर बेहतरीन शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है, लेकिन इसमें पिक एंड चूज की नीति हमेशा चर्चा में रहती है। लेकिन इस साल माता पदमावती एजुकेशन सोसायटी ने असल समर्पित शिक्षकों की तलाश शुरू की है, ताकि उन्हें उचित मंच पर लाकर सम्मानित किया जा सके। इसके लिए बकायदा 7 उच्चकोटि के शिक्षाविदों की कमेटी भी गठित की गई है। इस चयन प्रक्रिया में शिक्षकों को नामांकन दाखिल करने होंगे। इसके लिए एक प्रपत्र भी तैयार किया गया है, जिसे सोसायटी या फिर अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की…

Read More

एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर उपमंडल भोरंज के तरकबाडी कस्बे के नजदीक गांव मालियां के संदीप कुमार पुत्र कालीदास ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संदीप कुमार ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत को देखकर परिजन उसे भोरंज अस्पताल लाए। वहां पर गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हमीरपुर अस्पताल रैफर कर दिया। लेकिन वहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक की पत्नी 2 वर्ष पूर्व उसे छोड़ कर कहीं पर नौकरी करने के लिए चली गई है। पिछले 2 वर्षों…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /शिमला चौपाल उपमण्डल में एक बाईक असंतुलित होकर गहरी नाले में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में बाईक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। यह हादसा बुधवार दोपहर चौपाल से 20 किलोमीटर दूर क्यारी नाला में हुआ।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय रामलाल अपनी पत्नी 28 वर्षीय कृष्णा देवी और साली निशा के साथ अपनी बाइक पर कहीं जा रहे थे,इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर क्यारी नाले में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।  …

Read More

अनिलछांगू/धर्मशाला 11वी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय ग्रैपलिंग संघ के द्वारा महाऋषि दयानन्द यूनिवर्सिटी रोहतक में 18-19 अगस्त को किया गया। जिसमें हिमाचल के खिलाडियों ने 9 स्वर्ण पदक, 13 रजत पदक व 14 कांस्य पदको के साथ पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 21 राज्यों के 500 खिलाडियों ने भाग लिया।      हिमाचल प्रदेश ग्रैपलिंग संघ की अगुवाई में हिमाचल टीम के महिला खिलाडियों में उषा देवी, रीना, सोनिया, सीमा, कामना ने सवर्ण पदक, शबनम बाला, ज्योति, दीक्षा, मधु बाला ने रजत पदक, प्रियंका देवी, रीमा, सीमा, पल्लवी, रानी देवी, अक्षिता, प्रियंका कल्पना, उषा ने कांस्य…

Read More

एमबीएम न्यूज़/ नाहन मौसम विभाग द्वारा 21, 22 तथा 24 अगस्त को भारी वर्षा के पूर्वानुमान को मध्यनजर रखते हुए उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने जिला के नदी-नालों के समीप रहने वाले लोगों से अपील की कि वह भारी वर्षा तथा बाढ़ की स्थिति में उफनते नदी-नालों के समीप न जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति उत्पन्न न हो। गौरतलब है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार की दोपहर से सिरमौर के अलग अलग हिस्सों से मूसलाधार बारिश की सूचना आ रही है। उपायुक्त ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन समिति द्वारा जिला में किसी भी…

Read More