एमबीएम न्यूज़ /शिमला
13वीं विधानसभा का तीसरा सत्र वीरवार से शुरू हो रहा है। मानसूत्र सत्र के शुरू होते ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोकोदगार होगा। शोकोदगार में पक्ष-विपक्ष के दोनों सदस्य हिस्सा लेंगे। विधानसभा के पूर्व सदस्य दिले राम के निधन पर भी सदन के सदस्य शोक जताएंगे।
कार्यसूची के मुताबिक इसके बाद प्रश्नकाल शुरू होगा। बाद में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को वर्तमान सप्ताह की शासकीय कार्यसूची से सदन को अवगत करवाएंगे। इस मानसून सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को 429 सवाल मिल चुके हैं। ज्यादातर सवाल सड़कों व एनएच की दयनीय स्थिति, सड़कों की डीपीआर, विभिन्न विभागों में रिक्त पदों, आपराधिक मामलों, वर्षा से नुकसान की भरपाई से जुड़े सवाल पूछे गए हैं।
इसके अलावा नियम-62 के तहत एक, नियम-101 के तहत चार और नियम-130 के तहत पांच नोटिस मिले हैं। नियम-324 के तहत दो नोटिस विस सचिवालय को प्राप्त हुए हैं। मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्षी दल कांग्रेस कई मुददों को सदन में जोरदार तरीके से उठाने का संकेत दे चुकी है। बिगड़ती कानून-व्यवस्था, नशा माफिया के सक्रिय होने, राजनीतिक आधार पर कर्मियों के तबादले इत्यादि मुद्दों पर सदन में कांग्रेस के तीखे तेवर देखने को मिल सकते हैं।
वहीं भाजपा सरकार अपने अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों का सदन में उल्लेख करेगी। इस सत्र में कुल 7 बैठकें होंगी। 30 अगस्त को गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए एक दिन रखा गया है। इस सत्र के दौरान कुछ महत्वपूर्ण विधेयक भी सदन में प्रस्तुत व पारित किया जाएंगे। आज देर शाम दोनों दल अलग-अलग बैठकें कर सत्र को लेकर रणनीति तय करेंगे।
Latest
- महंगा पड़ गया नदी किनारे बर्थडे मनाना, डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत
- रोचक: दुनिया के ताकतवर इंसान “खली” की हथेली पर विश्व की कद में सबसे छोटी लड़की
- 20 जून को होगी B.Ed की 8500 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा
- #Nahan : चुनावी रैली के दौरान भाजपा अध्यक्ष के साथ तस्वीर पड़ी महंगी, शिक्षक निलंबित
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की निर्वाचन व्यय बैठक