अनिलछांगू/धर्मशाला
11वी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय ग्रैपलिंग संघ के द्वारा महाऋषि दयानन्द यूनिवर्सिटी रोहतक में 18-19 अगस्त को किया गया। जिसमें हिमाचल के खिलाडियों ने 9 स्वर्ण पदक, 13 रजत पदक व 14 कांस्य पदको के साथ पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 21 राज्यों के 500 खिलाडियों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश ग्रैपलिंग संघ की अगुवाई में हिमाचल टीम के महिला खिलाडियों में उषा देवी, रीना, सोनिया, सीमा, कामना ने सवर्ण पदक, शबनम बाला, ज्योति, दीक्षा, मधु बाला ने रजत पदक, प्रियंका देवी, रीमा, सीमा, पल्लवी, रानी देवी, अक्षिता, प्रियंका कल्पना, उषा ने कांस्य पदक जीता।
वहीं परुष वर्ग में अभिलाष कुमार, विशाल समब्याल, मुनीश कुमार, अंकित जस्वाल ने स्वर्ण पदक, कुशल कुमार, अनिल कुमार, विशाल सिंह, रोहित कुमार, अर्जुन कुमार, अंकित पांबडा ने रजत पदक व अंशु, अनिकेत, सौरव चौधरी, विशाल मनकोटिया, मुनीश कुमार, अनिकेत ने कांस्य पदक जीता।
पुरस्कार वितरण समारोह में महाऋषि दयानन्द यूनिवर्सिटी रोहतक के खेल निदेशक देविंदर कुमार धुल, भारतीय ग्रैपलिंग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश, भारतीय ग्रैपलिंग संघ के राष्ट्रीय महासचिव शिव कुमार पांचाल, भारतीय ग्रैपलिंग संघ के निदेशक बलविंदर सिंह, ग्रैपलिंग संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विवेक गोयल ने खिलाड़ियों को मैडल बांट कर सम्मानित किया।
हिमाचल प्रदेश ग्रैपलिंग संघ के महा सचिव अमित कुमार चौधरी ने बताया की नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है, वे सभी खिलाडी इस वर्ष की सभी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं व 6 से 8 सितम्बर तक कज़ाखस्थान के अस्थाना में होने जा रही विश्व ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हो गए है। हिमाचल की इस उपलब्धि के लिए राज्य महासचिव अमित कुमार चौधरी ने सभी खिलाडियों व हिमाचल वासियों को बहुत-बहुत बधाई दी l
Latest
- महंगा पड़ गया नदी किनारे बर्थडे मनाना, डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत
- रोचक: दुनिया के ताकतवर इंसान “खली” की हथेली पर विश्व की कद में सबसे छोटी लड़की
- 20 जून को होगी B.Ed की 8500 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा
- #Nahan : चुनावी रैली के दौरान भाजपा अध्यक्ष के साथ तस्वीर पड़ी महंगी, शिक्षक निलंबित
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की निर्वाचन व्यय बैठक