Author: MBM News

नाहन, 13 जून : न कोई चंदा, न ही पार्टी से कोई मदद। निजी सामथ्र्य से युवा कांग्रेस के नेता जयदीप शर्मा ने रविवार को नाहन विधानसभा के 300 परिवारों को निशुल्क राशन किटें भेजी हैं। जयदीप शर्मा के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में कई ऐसे भी परिवार हैं, जो बीपीएल सूची में नहीं हैं, लेकिन कोविड संकट में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि राशन किट को लेकर किसी से कोई चंदा नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है, लिहाजा हरेक व्यक्ति को एक-दूसरे की मदद के लिए…

Read More

चंबा, 13 जून : सरोल क्षेत्र में घर की दूसरी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बंटू कुमार (28) निवासी त्रुणा, डाकघर सिंगी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त मजदूर शनिवार को सरोल में घर की दूसरी मंजिल में काम कर रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। मजदूर को तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। टांडा ले जाते समय उसने नूरपुर के समीप दम तोड़ दिया। पुलिस ने…

Read More

नाहन, 13 जून : रविवार को हरिद्वार से पारिवारिक सदस्य की अस्थियां विसर्जित कर रहे परिवार की कार (एचपी33सी-7414)के शिमला मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार है। हादसे में दो व्यक्तियों को बाजू में चोटें आने की खबर है। मौके पर पहुंची 108 एंबूलेंस के पायलट प्रमोद व ईएमटी तनु ने घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया। इसके बाद घायलों को मेडिकल काॅलेज शिफ्ट किया गया। घायलों की पहचान 44 वर्षीय गीता नंद व पुष्पराज के तौर पर की गई है। हादसा दोसड़का के पैट्रोल पंप के समीप दोपहर 2 बजे के आसपास हुआ। गनीमत इस बात की रही कि…

Read More

शिमला, 13 जून : हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। रविवार को प्रदेश में मानसून का लगभग दो हफ़्ते पहले आगमन हुआ है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल में मानसून के प्रवेश करने का औसत समय 26 जून है। मगर इस बार समय से 13 दिन पहले मानसून हिमाचल में पहुंच गया है। वर्ष 2008 को भी मानसून ने 13 जून को प्रवेश किया था। वर्ष 2000 में मानसून ने 9 जून को दस्तक दी थी। वर्ष 2020 में 24 जून को मानसून यहां पहुंचा था। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि…

Read More

शिमला/ नाहन, 13 जून : हिमाचल में सोमवार से निजी बसे (Private Buses) नहीं चलेंगी। हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ की बैठक कुछ देर पहले ही समाप्त हुई है, इसमें राज्य के तमाम जिलों ने हड़ताल (Strike) पर जाने का फैसला लिया है। निर्णय लिया गया है कि एक प्रतिनिधिमंडल (Deputation) मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री (Transport Minister) से मुलाकात कर अपनी जायज मांगों को रखेगा। तब तक प्रदेश में निजी बसें नहीं चलेगी। ये  फैसला निजी बस ऑपरेटर (Private Bus Operators) संघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने लिया है। बैठक वर्चुअल माध्यम से की गई। इसमें 12 ज़िलों के अध्यक्ष…

Read More

शिमला, 13 जून : राजधानी के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डाउनडेल फागली की रहने वाली एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। विवाहिता ने फांसी लगा ली, हालांकि समय पर उसे आईजीएमसी पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने इस घटना को लेकर विवाहिता के परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अनीता नाम की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी सूरज से हुई थी। शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार थी। शादी के बाद से ही सूरज उसकी बेटी को शराब पीकर…

Read More

बिलासपुर, 13 जून : जिला के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग बिलासपुर-शिमला रोड के ऊपर बरसात के कारण सड़क पर मलबा गिरने से यातायात बाधित हो रहा है। शनिवार सुबह 4:00 बजे से 10:00 बजे तक इस मार्ग पर जाम लगा रहा। कोठीपुरा के समीप एम्स निर्माण कार्यों के चलते यह मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो जाता है, जिसके कारण लंबा जाम लग जाता है। जबकि कोठीपुरा के आस-पास के लोगों का कहना है कि उन्हें भी एम्स निर्माण कार्य पर चल रही इस भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके खेतों में फसलें खराब हो चुकी है। पानी के स्रोत भी खराब हो गए और…

Read More

शिमला, 13 जून : आईजीएमसी में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वह अस्पताल के कोविड वार्ड में दाखिल हैं। बेटे विक्रमादित्य ने वीरभद्र सिंह के साथ फोटो फेसबुक पर शेयर किया है।  विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पर लिखा है कि माँ भीमाकाली और आप सभी के दुआओं से वीरभद्र सिंह की स्थिति में सुधार हैं और वह जल्द पूरी तरह से ठीक होंगे। इस पोस्ट को वीरभद्र सिंह के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया गया है। छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के प्रदेश भर में लाखों चाहने वाले हैं, और…

Read More

शिमला, 13 जून : ठियोग उपमंडल के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस घटना को अंजाम देने वाले नेपाली मूल के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अनुसार नेपाली युवक 10 जून को नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। 15 वर्षीय नाबालिग जब घर से गायब मिली, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ठियोग बाजार में आधी रात को पीड़िता आरोपी के संग मिली।  परिजनों ने जब नाबालिग से पूछताछ की तब उसने बताया कि राज कुमार नामक उसे अपने साथ ले गया…

Read More

ऊना, 13 जून : पुलिस थाना हरोली के तहत कर्मपुर के नाबालिग युवक पर जमीन पर लिटाकर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं युवक के ताया के लड़के से भी गांव के करीब 20 युवकों ने मारपीट की। इस दौरान गोली मारने की भी धमकी दी गई। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कर्मपुर निवासी 15 वर्षीय युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी माता-बहन के साथ घर मे रहता है। उसकी बहन कॉलेज में पढ़ती है। उसे गांव के कुछ लड़के…

Read More