Author: MBM News

शिमला, 07 जुलाई : हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना के इस दौर में मास्क का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। मगर बड़े पैमाने पर लोग लापरवाही कर रहे हैं। इनमें बाहरी प्रदेशों से हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटक भी शामिल हैं। प्रदेश पुलिस द्वारा मास्क न पहनने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। इससे प्रदेश सरकार के राजस्व को काफी फायदा हुआ है। राज्य में अब तक 88 हजार 95 लोगों के मास्क न पहनने पर चालान काटे गए हैं। इन लोगों से 4 करोड़ 98 लाख 88 हजार 500 रुपए वसूले जा चुके हैं। कुल्लू जिला में मास्क…

Read More

नाहन, 7 जुलाई : राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे व बास्केटबाॅल कोच विक्रम ठाकुर का निधन होने की दुखद सूचना है। जीवन में शानदार खिलाड़ी रहे विक्रम ठाकुर ने मंगलवार को संसार त्याग दिया। वो बास्केटबाॅल के क्षेत्र में एक नामी चेहरा रहे जो खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत, आर्दश व मार्गदर्शक हमेशा बने रहेंगे। उनके सानिध्य में बास्केटबाॅल के गुर सीखने वाले खिलाड़ी स्पोर्टस कोटे से शीर्ष पदों तक पहुंचे हैं। बहु आयामी प्रतिभा व मिलनसार स्वभाव के विक्रम ठाकुर नाहन नगर पालिका में पार्षद भी चुने गए थे। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है।…

Read More

हमीरपुर, 7 जुलाई : उपमण्डल भोरंज की बेटी एमबीबीएस प्रथम वर्ष में हिमाचल प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रही है। ग्राम पंचायत भलवानी की अन्क्षया कालिया के पिता डॉ संजीव कालिया वरिष्ठ पशु चिकित्सक जबकि माता डॉ. बबिता कालिया अस्सिटेंट प्रोफेसर स्वामी विवेकानंद कालेज ऑफ एजुकेशन तरक्वाड़ी में कार्यरत हैं व दादा रूप सिंह सेवानिवृत मुख्याध्यापक हैं। अन्क्षया कालिया के पिता डॉ संजीव कालिया ने बताया कि अन्क्षया ने प्राथमिक शिक्षा राधा कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल घण्डलवीं से हासिल की है। आठवीं जेएनवी कोठीपुरा से, दसवीं सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल बनी व बारहवीं मैगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर से की है। अन्क्षया…

Read More

शिमला, 7 जुलाई : हिमाचल सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गई बंदिशों (Restrictions) में और छूट देने की घोषणा की है। प्रदेश में अब बड़े सामूहिक समारोहों (mass gatherings) के आयोजन की अनुमति दी गई है। कैबिनेट (Cabinet) ने निर्णय लिया है कि राज्य में सभी तरह के समारोहों के इनडोर (Indoor) में आयोजन पर अधिकतम 200 लोग और खुले में कुल क्षमता (Occupancy) के 50 फीसदी लोग जुट सकेंगे। कैबिनेट ने स्कूलों को फिलहाल बंद रखने का निर्णय लिया है। इसके अलावा विधानसभा के मानसून सत्र (monsoon session) की तारीखों का भी ऐलान किया गया…

Read More

बिलासपुर, 07 जुलाई : क्षेत्रीय अस्पताल के पुराने भवन के कमरे की दीवार तोड़ने के दौरान दो मजदूर घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल के पुराने भवन में सीटी स्कैन मशीन को स्थापित करने के लिए कमरों को तोड़ा जा रहा है। इस दौरान बुधवार को करीब 11 बजे जब एक कमरे की दीवार को तोड़ने के लिए मजदूर ने हथौड़ा मारा तो पूरी दीवार नीचे गिर गई। जिसमें दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए। घायल मजदूरों की पहचान कृष्ण कुमार (34) व सहाना खातून के रूप में हुई है। महिला मजदूर दूसरे को बचाने की…

Read More

शिमला /नाहन, 6 जुलाई :  प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 1341 कंप्यूटर शिक्षक नीति का फैसला न होने से शिक्षक असमंजस में हैं। ये हालत तब है, ज़ब इन्हें 20 साल सरकारी स्कूल में सेवा देते हो गए हैं। दिन माह का सेवा विस्तार 30 जून को ख़त्म हुआ है। शिक्षा विभाग अभी भी चुप है। ऐसे में न हाजरी लग पा रही है और न अभी विभाग जगा है।  कंप्यूटर शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेतराम ठाकुर, सचिव अश्वनी शर्मा व जिला अध्यक्ष ठाकुर धनबीर सिंह ने कहा है कि एक तरफ मामला कोर्ट में है। दूसरी तरफ शिक्षक रोड पर आ गए हैं। छात्र हित…

Read More

कुल्लू, 07 जुलाई : जिला पुलिस की एक विशेष टीम ने 110 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि यह जिला की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की गई है।  एसपी गुरुदेव शर्मा ने बताया कि इससे पहले भुंतर में 2020 में एक आरोपी से 102 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया था, जबकि दिल्ली से विशेष अन्वेषण शाखा की टीम छह किलो से ज्यादा चिट्टा भी पकड़ कर लाई थी। लॉकडाउन खुलते ही चिट्टा प्रयोग करने वाले बहुत सारे अपराधी अब सक्रिय हो चुके हैं,  जिन पर विशेष अन्वेषण शाखा की…

Read More

आनी/राकेश शर्मा  : सिराज के बाहरी क्षेत्रों में भालुओं के हमले दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। 2 वर्षों में भालुओं ने दर्जनों ग्रामीणों को शिकार बनाया है। ऐसा ही एक मामला उप तहसील नित्थर की दूरदराज क्षेत्र घाटू पंचायत के शमरानी गांव में सामने आया है, जहां एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई है।  जानकारी के अनुसार महिला प्रेम कली घर के साथ वाले जंगल में घास लेने गई थी। इस दौरान भालू ने महिला पर हमला कर दिया। भालू ने महिला की बाजू और मुंह पर हमला किया, जिसमें महिला की…

Read More

शिमला, 07 जुलाई : बॉलीवुड दिग्गज दिलीप कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुख जताया है। जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा है कि भारतीय सिनेमा जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले “ट्रेजडी किंग“, प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार के निधन का समाचार बेहद दुःखद है। सिनेमा जगत के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों एवं प्रशंसकों को संबल प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार सुबह निधन हो गया है। दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। लंबे वक्त…

Read More

शिमला, 07 जुलाई : ठियोग उपमंडल के छैला इलाके की ग्राम पंचायत कलिंद में ग्राम सभा की मासिक बैठक के दौरान पंचायत प्रधान और उपप्रधान आपस में गुत्थम गुत्था हो गए। दोनों के बीच लात-घूंसे चले, जिससे ग्राम सभा की बैठक में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया है। जानकारी अनुसार ग्राम सभा की बैठक के दौरान प्रधान व उपप्रधान के बीच पंचायत के विकास कार्यों को लेकर कहासुनी हुई व नौबत मारपीट तक पहुंच गई। कलिंद ग्राम पंचायत के उपप्रधान किशोरी लाल ने शिकायत दर्ज करवाई…

Read More