Author: रजनीश शर्मा

हमीरपुर: धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना अपने सामाजिक संस्कारों को निभाते हुए कारोना के ख़िलाफ़ जारी लड़ाई में भी आगे आई है। धौलासिद्ध प्रोजेक्ट के परियोजना अधिकारी प्रमुख आर के जगोता ने शुक्रवार को उपायुक्त हमीरपुर द्वारा संचालित राहत कोष  में 10 लाख रुपए जमा करवाए। जगोता ने कहा कि आपदा एवं संकट के इस दौर में धौलासिद्ध परियोजना ग़रीबों एवं ज़रूरतमंदों के लिए अपने दायित्व को निभा रही है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में धौलासिद्ध जल परियोजना सरकार और प्रशासन की आगे भी मदद करती रहेगी।

Read More

हमीरपुर: बस स्टैंड हमीरपुर के बाहर सड़क किनारे बने खोखों को हटाने के लिए फ़िलहाल 15 दिन के लिए अंतरिम रोक लग गई है। जिला प्रशासन एवं लोकनिर्माण विभाग के दख़ल के बाद नगर परिषद हमीरपुर से दुकानें खाली करने के नोटिस के बाद खोखा धारकों ने प्रदेश उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद न्यायालय ने खोखा धारकों को पहले 25 नवंबर तक और अब पंद्रह दिन की और मोहल्लत प्रदान की है। इसी तरह कुछ दुकानदारों ने जिला न्यायालय हमीरपुर से स्टे ले लिया है। जिसके बाद खोखा धारकों ने राहत की सांस ली है।      …

Read More

हमीरपुर: पूरी उम्र जमीन-जायदाद के पीछे भागने के बाद आदमी सब कुछ यहीं छोडक़र चला जाता है। अपने साथ केवल उसके कर्म जाते हैं। फिर भी लोग इस बात को समझते हुए नजर अंदाज कर देते हैं। लेकिन ऐसे लोग भी हैं जोकि आने वाली पीढिय़ों के लिए परोपकार की सीख दे रहे हैं। जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत देई का नौण में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। नरेली गांव के लोगों का वर्षों का सपना सडक़ का था, जोकि वर्ष 2016 में पूरा हुआ।     ग्रामीणों ने गिफ़्ट डीड कर लोक निर्माण विभाग के नाम जमीन दान भी…

Read More

हमीरपुर : मंडी जिला की बलदवाड़ा पुलिस द्वारा एक कुकर्म के मामले में बरती जा रही ढील पर एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने कड़ा एक्शन लिया है। आरोप है कि क़रीब दस दिन पूर्व मानसिक रूप से कमज़ोर एक युवक के साथ हुए कुकर्म मामले में पुलिस ने न तो मेडिकल करवाया और न ही आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया। आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। मंगलवार को जब इस सारे घटनाक्रम की जानकारी एसपी मंडी गुरदेव शर्मा को भेजी गई तो उन्होंने डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह को मौक़े पर जाकर विक्टिम के बयान दर्ज करने के आदेश…

Read More

हमीरपुर : 2 साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही प्रदेश सरकार पर सुजानपुर से कांग्रेस विधायक  राजेंद्र राणा  ने तंज कसते हुए कहा है कि जब से भाजपा की प्रदेश सरकार बनी है, तब से सरकार के अपनों का मनमुटाव ही खत्म नहीं हो रहा है।ऐसे में प्रदेश सरकार कब अपनी अंर्तकलह से निपटेगी और कब विकास कार्य करवाएंगे। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि 2 साल से इन्वेस्टर मीट के बहाने सरकार ने जनता व बेरोजगारों को धोखा देने व ठगने का काम किया है।       इन्वेस्टर मीट का अब कोई शोर सुनाई नहीं दे रहा…

Read More

हमीरपुर: सरकाघाट क्रूरता मामले की पीड़ित वृद्धा 17 दिन हमीरपुर में रहकर शनिवार को अपनी बड़ी बेटी जमुना के पास सरकाघाट चली गई। राजदेई के साथ छोटी बेटी तृप्ता व पुलिस की एक टीम भी प्रोटेक्शन के लिए साथ थी। राजदेई अभी भी घटना से पूरी तरह से उभर नहीं पाई है। वहीं सीएम जयराम ठाकुर हमीरपुर तो आए लेकिन राजदेई को मिलने के लिए वक़्त नहीं निकाल पाए। शायद अफ़सरशाही को भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को यह बताने की फ़ुर्सत नहीं कि मंडी के सरकाघाट उपमंडल की बड़ा समाहल की 81 वर्षीय वृद्धा राजदेई पिछले 17 दिन से हमीरपुर में ही अपनी…

Read More

हमीरपुर: यदि शीघ्र प्रदेश सरकार जेसीसी की बैठक नहीं बुलाती है तो अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ  12 दिसम्बर को धर्मशाला में विधानसभा का घेराव करेगा। यह बात हमीरपुर ज़िला के भोटा में बुधवार को आयोजित हिमाचल प्रदेश  एनजीओ महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एनआर  ठाकुर ने कही । अराजपत्रित कर्मचारी संघ भोटा में बुधवार को अपना 54 वाँ स्थापना दिवस मना रहा था। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से क़रीब 400 से अधिक कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया। इस मौक़े पर राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष विपन कुमार डोगरा और बीएमएस के प्रदेश महामंत्री मंगत राम नेगी ने अपने विचारों से…

Read More

हमीरपुर: सोमवार को हमीरपुर के एसडीएम कोर्ट के बाहर पूरा दिन शादी का ड्रामा चलता रहा।  लेकिन जैसे ही कोर्ट मैरिज की फाइल सबमिट करने का वक़्त आया तो कन्या पक्ष मुकर गया। मिली जानकारी के अनुसार  नगर के साथ लगते एक गांव की लड़की का दिल विदेश में रह रहे युवक को भा गया। लड़का शाहतलाई से संबंध रखता है और मालद्वीप में नौकरी करता है। इस बारे लड़के ने अपने माता-पिता से बात की तो उन्होंने बात आगे बढ़ाई।       आख़िर लड़की के रिश्तेदार व अभिभावक भी कोर्ट मैरिज को राज़ी हो गए। बात ओके होते ही दूल्हा भी मालद्वीप से…

Read More

सरकाघाट: गरीबी व विकलांगता के फेर में फंसे एक परिवार की मदद को हाथ उठने लगे है। जिससे वह गुमनामी की जिदंगी से बाहर निकल सके। आगामी दिनों कई और लोग भी मदद के लिए आगे आएंगे। मंडी  के सरकाघाट के वार्ड सात के लालमन के परिवार पर मानो आफत का पहाड़ टूट पड़ा हो। वार्ड में सबसे ऊपर इसी व्यक्ति का मकान है तथा मकान के नाम पर मात्र एक टूटा कमरा है। जिसमें दो बेटियों समेत पांच सदस्य रहते है। इसी कमरे में खाना भी बनता है और सोते भी है।     एक मात्र कमरे के ऊपर…

Read More

धर्मशाला: धर्मशाला उपचुनाव के आख़िरी दो दिनों में भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताक़त झोंक दी है। अपने उम्मीदवारों की जीत तय करने के लिए दोनों दलों के प्रमुख नेता धर्मशाला पहुँच गए हैं। 19 अक्तूबर को सायं चुनाव प्रचार थमने से पूर्व चुनावी बुखार सिर चढ़कर बोल रहा है। चुनाव प्रचार के चलते दोनों पार्टियों के समर्थक लोगों को रिझाने के लिए डोर टू डोर अभियान चला रहे है। पार्टी हाईकमानों ने अपने विधायकों, पूर्व विधायकों व अन्य पार्टी पदाधिकारियों को भी डोर टू डोर अभियानों में शामिल कर दिया है। कांग्रेस की तरफ़ से नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बाद…

Read More