Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन,25 सितंबर : उपायुक्त कार्यालय सोलन में विज्ञापन के अंतर्गत पार्ट टाइम वर्कर (पटवार) के पदों के लिए आवेदन मांगे गए है। इस सन्दर्भ में आवेदनकर्ता 27 से 30 सितंबर, 2022 तक उपायुक्त कार्यालय सोलन में अंशकालीन भर्ती की मूल्यांकन प्रक्रिया रखी गई है, जिसके लिए सूचना पत्र भेजे जा चुके है। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता अधिक जानकारी के लिए 82197-93112, 98166-67025 तथा 98578-66460 पर सम्पर्क कर सकते है।

Read More

सोलन, 24 सितंबर: अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायधीश (Additional District and Sessions Judge) डाॅ. परविंद्र अरोड़ा की अदालत ने स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार को आजीवन कारावास (Life imprisonment) के आदेश दिए हैं। दोषी पाए गए प्रदीप पर आरोप था कि उसने अपनी एक नाबालिग बेटी से दुराचार किया है, जबकि दूसरी नाबालिग को भी शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया। पोक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने आदेश में साफ किया है कि आजीवन कारावास नैचुरल लाइफ तक जारी रहेगी (life imprisonment for the remainder of his natural life)। आईपीसी की धारा-376 में दोषी को 10 हजार जुर्माना अदा…

Read More

सोलन, 24 सितंबर : जिला में लंपी वायरस का प्रकोप कम हो रहा है। अब पहले की अपेक्षा कम केस दर्ज किए जा रहे है। प्रतिदिन 250 के करीब केस रोजाना दर्ज किए जा रहे थे। पहले दैनिक केसों की संख्या 500 के करीब थी। जिससे पशुपालन विभाग ने राहत की सांस ली है। जिला में अभी तक कुल 13188 लंपी वायरस के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 7523 पशु स्वस्थ हो चुके हैं। 843 गौवंश की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि जिला में अब लंपी वायरस के मामलों में गिरावट आई है।…

Read More

सोलन, 22 सितंबर : छैला-चौपाल को जोड़ने वाला सड़क मार्ग पहाड़ी दरकने से पूरी तरह बंद हो गया। गनीमत यह रही कि उस समय सड़क मार्ग से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। जानकारी के अनुसार गिरिपुल से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ है। अचानक ही पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरना शुरू हुई और रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। जैसे ही थोड़ा-थोड़ा मलबा सड़क पर आना शुरू हुआ तो लोगों ने अपनी गाड़ियों को किनारे पर खड़ा कर दिया। बता दें कि आजकल सेब व नगदी फसलों की गाड़ियां भी इसी रास्ते से निकलती…

Read More

सोलन, 22 सितंबर : हिमाचल प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ के सभी कर्मचारियों द्वारा वीरवार को भी नए वेतनमान न दिए जाने पर काले बिल्ले लगाकर रोष जारी रहा। यह प्रक्रिया 24 सितंबर तक जारी रहेगी। उसके बाद अगली रणनीति के तहत वर्क टू रूल सुबह 9:45 से शाम 4:45 और लंच समय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी व गेट मीटिंग का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदेश में लगभग सभी विभागों को नया वेतनमान प्रदान कर दिया है, मगर डिस्टिक ज्यूडिशरी के कर्मचारियों को अभी तक नए वेतनमान से सरकार द्वारा जानबूझकर वंचित रखा गया है। जिसके प्रति न्यायिक कर्मचारी संघ के सभी कर्मचारियों…

Read More

सोलन, 22 सितंबर : शहर की बेटी “शेरॉन प्रियदर्शनी कुमार” ने श्री राम चंद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन (Shri Ram Chandra Institute of Higher Education) चेन्नई में एमबीबीएस (MBBS) में तीन साल लगातार गोल्ड मेडल हासिल कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। शेरॉन की ये उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए मिसाल है। शेरॉन प्रियदर्शनी कुमार एमबीबीएस के बाद अब सिविल सर्विस (UPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण करना चाहती है, इसके लिए वो मेहनत कर रही है। होनहार बेटी विशेषकर हैल्थ और एजुकेशन सेक्टर (Health and Education Sector) में बेहतर कार्य कर मानवता की सेवा…

Read More

सोलन, 21 सितंबर : हिमाचल के पूर्व मंत्री व विधायक कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने पार्टी की शीर्ष नेत्री सोनिया गांधी से मुलाकात की है। घोषणापत्र कमेटी के चेयरमैन की शिष्टाचार मुलाकात तकरीबन 35 मिनट तक चली। मुलाकात में विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। हालांकि, मुलाकात में सोनिया गांधी ने शांडिल को क्या गुरु मंत्र दिए, इसका खुलासा तो फिलहाल नहीं हुआ है। लेकिन चर्चा ये है कि शांडिल पार्टी नेत्री से संजीवनी लेकर लौटे हैं। कांग्रेस अध्यक्षा ने शांडिल को पार्टी की मजबूती के लिए प्रयासरत रहने का संदेश दिया। शांडिल के मुताबिक बूथ स्तर पर पार्टी…

Read More

सोलन, 21 सितंबर : परवाणु-शिमला फोरलेन का निर्माण पहले दिन से ही विवादों में रहा है। बेतरतीब कटिग से आशियाने उजड़ गए, तो घरो में पानी भी भर रहा है। फोरलेन का कार्य पूरा भी नहीं हुआ था, इससे पहले ही हाईवे शमलेच में धंस गया था। करीब दो माह हो चुके है, लेकिन इसे दुरुस्त करने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारी भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। शमलेच प्रकरण से घटिया कार्य की पोल तो खुल गई है, वहीं कुम्हारहट्टी बाईपास पर भी दरारें पड़ने…

Read More

सोलन, 20 सितंबर : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दौड़ में शामिल तरसेम भारती को कंडाघाट कोर्ट ने 18 माह की सजा सुनाई है। अदालत के फैसले के बाद तरसेम भारती के राजनीतिक कैरियर पर सवालिया निशान भी लग गए हैं। बता दें कि इन दिनों सभी की नजरें कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई थी। दरअसल मामला, 8 साल पहले का है। 15 अक्तूबर 2014 को वाकनाघाट में ग्रामीण दाह संस्कार के लिए शवयात्रा को हालड्ड नाला श्मशानघाट में ले जा रहे थे। वो तरसेम भारती के स्टोन क्रशर के नीचे से गुजर…

Read More

सोलन, 17 सितंबर : जनपद में योग के बहाने एक सरकारी स्कूल में 10 छात्राओं से अश्लीलता करने वाले शिक्षक हेम कुमार शर्मा की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने जमानत रद्द कर दी है। अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायधीश डाॅ. परविंद्र सिंह अरोड़ा की अदालत ने ये आदेश जारी किए हैं। हालांकि ये मामला, करीब तीन महीने पुराना है, लेकिन आरोपी शिक्षक द्वारा लगातार जमानत की कोशिश की जा रही थी। पहले, अंतरिम बेल खारिज हुई। इसके बाद एक अगस्त 2022 को उच्च न्यायालय ने भी जमानत याचिका को खारिज किया। सुप्रीम कोर्ट ने भी आरोपी को जमानत नहीं दी। इसके…

Read More