Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन : भाजपा हिमाचल प्रदेश में आज सोलन के ऐतिहासिक थोड़ा मैदान में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के हिमाचल प्रदेश के प्रथम दौरे पर नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया इस समारोह में जगत प्रकाश नड्डा जी का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार द्वारा गर्मजोशी से किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को विशेष दर्जा प्राप्त है चाहे वह देश के प्रधानमंत्री हो जिन्होंने अभी 15वें वित्त आयोग में हिमाचल को…

Read More

सोलन : पुलिस ने चिट्टे के एक मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव कुमार शर्मा ने की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की एसआईयू टीम ने रात्रि गश्त के दौरान सब्जी मंडी सोलन के पास स्नूकर हाल में बैठे चार युवकों से 6.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान रीतांशु ठाकुर (20) पुत्र कृष्ण लाल निवासी गांव बसाल (सोलन), बसंत कुमार (20) पुत्र भरत कुमार निवासी नजदीक सब्जी मंडी कथ्रेड (सोलन), लैपटा (21) पुत्र कृपाराम निवासी गांव गडावग तहसील चौपाल व अमन कुमार (23) पुत्र भरत कुमार निवासी…

Read More

सोलन : नालागढ़ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व ससुराल से तंग आकर खुदकुशी कर ली। व्यक्ति ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने मृत्यु का कारण उसकी पत्नी व ससुराल पक्ष को बताया है। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान अमरजीत के रूप में हुई है। पुलिस में दी शिकायत मे मृतक की मां ने लिखा है कि उसके बेटे अमरजीत की शादी करीब 8-9 साल पहले मलकीत कौर पुत्री गुलजारी गांव गड़वाना रोपड़ पंजाब के साथ हुई थी। अमरजीत व मलकीत की दो बेटियां हैं।…

Read More

सोलन: धर्मपुर में दो सडका के समीप एक टैंकर व ट्राले की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों ही वाहनों के चालको को गम्भीर चोटे आई है। चूंकि ट्रक हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर गिर गया था, लिहाजा कालका से शिमला जा रही ट्रेन तकरीबन 3 घंटे लेट हुई। जानकारी के मुताबिक ट्रेन को धर्मपुर स्टेशन पर ही रोक दिया गया।  ट्रक से ट्रक के हटने के बाद ट्रेन को गंतव्य की तरफ रवाना किया गया। घायलों को पीजीआई चंडीगढ रैफर किया गया है। करीब 3:15 बजे टैंकर(एच पी 62बी .6767) कालका से समंधु के जा रहा था। टैंकर में मिट्टी का तेल भरा था जो आर्मी कैंम…

Read More

सोलन : सिल्ब संस्थान की असिस्टेंट  प्रोफेसर मीनाक्षी धीमान को फिटनेस इंटरनेशनल फेड़रेशन ने इनडियन एडवाइजरी के तौर पर चयनित किया है। फिटनेस  एक्सपर्ट होने के नाते मीनाक्षी धीमान डाइट एक्सपरटाइज सपलीमेंट की जानकारी देगी। यह उपलब्धि सोलन शहर के लिए गर्व की बात है। इंटरनेशनल फेडरेशन राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन करती है। इसका उदेश्य युवक युवतियों में फिटनेस से संबधित कार्यो के प्रति जागरूक करना है। मीनाक्षी धीमान  को इनडियन एडवाइजरी के तौर युवक-युवतियों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने और राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता करवाने के लिए चयनित किया है।  इस में…

Read More

सोलन : करीब दो साल पहले 29 वर्षीय पुलिस कर्मी कमलहीर की मौसेरी बहन का देहांत हो गया। कमलहीर अपनी बहन को बुलंदियों पर देखने का सपना संजोए था। करीब 17 साल की उम्र में बहन इस तरीके से दुनिया छोड़ जाएगी, उसे मामूली सा भी इल्म नहीं था। धीरे-धीरे इस सदमे से उबर कर कांस्टेबल कमलहीर ने “बेटी बचाओ” पर जागरूकता के मकसद से कुछ करने का फैसला लिया। खास बात यह है कि रूला देने वाले वीडियो एलबम में कमलहीर ने ही मुख्य किरदार निभाया है। साथ ही सुर भी दिए हैं। चूंकि मौजूदा समय में म्यूजिक व…

Read More

सोलन : शिक्षा में शून्य नवाचार के लिए सोलन जिला के तीन प्राथमिक शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया है। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 2 मार्च को आईआईटी दिल्ली में इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में शिक्षा खंड रामशहर के कपिल राघव, शिक्षा खंड धुंदन के दिलीप कुमार तथा शिक्षा खंड कंडाघाट की पूनम कश्यप शामिल है। शिक्षा में शून्य नवाचार के लिए 28 फरवरी से 02 मार्च तक तक अरविंदो सोसायटी द्वारा दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक कार्यशाला में पूरे देश के सभी राज्यों से चयनित शिक्षकों के पुरस्कार…

Read More

सोलन : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अभिनंदन समारोह के दौरान सोलन शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रहे। इसके लिए पुलिस ने बाहर से आने वाले वाहनों के लिए जगह चिन्हित की है। यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने शहर को अलग-अलग सेक्टर में बांटा है। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए मुख्य सडक़ों पर अतिरिकत पुलिस बल तैनात रहेंगे। वहीं समारोह स्थल यानी ठोडो मैदान में वीवीआईपी और वीआईपी के वाहनों को पार्किंग ही पार्किंग मिलेगी। अभिनंदन समारोह की तैयारियां को लेकर प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री ने पवन राणा व उपाध्यक्ष पुरूषोतम गुलेरिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान…

Read More

सोलन: शहर के निजी संस्थान में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे एक छात्र को पुलिस ने 3.3 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्र की पहचान कोटखाई के नोहरा के रहने वाले परीक्षित के तौर पर की गई है। पुलिस ने छात्र से पूछताछ शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार ने पुष्टि की है।

Read More

सोलन: पुलिस ने गश्त के दौरान 6.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। परवाणु थाना में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। खाकी को यह कामयाबी गश्त के दौरान उस समय मिली, जब कुम्हारहट्टी के रहने वाले (35) वर्षीय पवन को शक के आधार पर रोका गया। फिर उसकी तलाशी ली गई। परवाणु के डीएसपी योगेश रोल्टा ने कहा कि युवक से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चिट्टे की सप्लाई कहां से ली थी। इसे बेचा जाना था या फिर अपने इस्तेमाल के लिए खरीदा गया था।

Read More