मंडी,05 जून : सियासी जंग थी और इस जंग में एक तरफ मायानगरी की रानी थी तो दूसरी तरफ सियासत का राजा था, लेकिन मायानगरी की रानी सियासत के राजा को शिकस्त देने में कामयाब हो गई। कारण बनी वो ढाल जिसने रानी को जिताने में अपनी अहम भूमिका निभाई और मैदान में जमकर पसीना बहाया। सभी किरदारों को आप बखूबी समझ ही गए होंगे।
![](http://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2024/06/JAIRAM-1.jpg)
जी हां, सियासी जंग में विक्रमादित्य सिंह की हार और कंगना की जीत का मुख्य श्रेय पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को जाता है। कंगना रनौत के लिए सियासत की जंग पूरी तरह से नया अनुभव था, लेकिन जब उन्हें जयराम जैसे अनुभवी का साथ मिला तो जीत पक्की हो गई। जयराम ठाकुर ने मंडी सीट पर जो मेहनत की उसका परिणाम सभी के सामने है। वो सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों के ज्यादा से ज्यादा गांवों तक जाने और वहां की जनता से मिलकर अपनी बात रखने में कामयाब हुए।
मंडी के मान, सम्मान और स्वाभिमान के लिए लड़ी लड़ाई
जयराम ठाकुर ने हर मंच पर मंडी के मान, सम्मान और स्वाभिमान की बात को प्रमुखता से रखा। दूसरे नेताओं की तरफ से जयराम के बारे में कई बातें कहीं गई लेकिन उन्होंने खुद शालीनता का परिचय देते हुए सभ्यता के दायरे में रहकर ही बात की। यही कारण रहा कि मंडी की जनता ने अपने हरदिल अजीज नेता की बातों का मान रखा और अपना जनादेश सुनाया।
कंगना की जीत के 5 मुख्य कारण
1. मोदी फैक्टर।
2. जयराम फैक्टर और पूरा साथ।
3. सबसे बड़े और अनुशासित संगठन का काम।
4. महिला प्रत्याशी होने के नाते मिला महिलाओं का साथ।
5. 12 भाजपा विधायकों का जमीनी स्तर पर पसीना बहाना।
कांग्रेस की हार के 5 मुख्य कारण
1. सरकार और संगठन के साथ के बीना चुनाव लड़ना।
2. अकेले मैदान में डटे तो रहे लेकिन जीत नहीं पाए।
3. सांसद माता के खिलाफ लोगों में आक्रोश।
4. कांग्रेस के नेताओं द्वारा मैदान में जमकर मेहनत न करना।
5. चुनाव प्रबंधन के लिए अनुभवी टीम का न होना।
@K1