शिमला, 26 मई : हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर अगले चार दिन जारी रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी हिस्सों में 27 से 30 मई तक लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 30 मई को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा। 31 मई को समूचे प्रदेश में बादलों के बरसने से गर्मी से निजात मिलेगी। मैदानी इलाकों को छोड़कर अन्य हिस्सों में पहली जून को भी बारिश होने का अनुमान है।
राज्य भर में रविवार को चटक धूप खिली और औसतन अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के मैदानी इलाकों उना, बिलासपुर और हमीरपुर में लू चली।
शिमला में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और यहां का पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। रविवार को राज्य में छह जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। ऊना 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि बिलासपुर में 42.9 डिग्री, धौलाकुआं में 42.8 डिग्री, हमीरपुर में 42.1 डिग्री, बरठीं में 41.2 डिग्री और कांगड़ा में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा सुंदरनगर में 38.9 डिग्री, भुंतर में 37.4 डिग्री, धर्मशाला में 35.3 डिग्री, नाहन में 38.9 डिग्री, सोलन में 37.2 डिग्री, मंडी में 39.4 डिग्री, चंबा में 39.9 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 34.8 डिग्री, रिकांगपिओ में 31.6 डिग्री, सियोबाग में 35.7 डिग्री, बजुआरा में 37.6 डिग्री, सैंज में 34.1 डिग्री, कसौली में 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मैदानों के साथ पहाड़ी इलाके भी तप रहे हैं।
शिमला में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री, कल्पा में 25.8 डिग्री, केलांग में 22.6 डिग्री, मनाली में 28.7 डिग्री, डल्हौजी में 27.8 डिग्री, कुफरी में 26.1 डिग्री, नारकंडा में 25.3 डिग्री, ताबो में 24.7 डिग्री और मशोबरा में 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
@k1