संगड़ाह, 19 मई : उपमंडल राजगढ़ की छोग टाली पंचायत में एक महिला की ढांक में गिरकर मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान सुनीला देवी पत्नी भूपाल सिंह के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार सुनीला देवी रविवार सुबह घर से जंगल की घासनी में घास लेने गई थी। इसी दौरान डाबरो नामक स्थान पर वह ढांक में गिर गई। जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए राजगढ़ अस्पताल ले गए, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रैफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद राजगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज आगामी जांच शुरू कर दी है।
एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने बताया कि सोमवार को मृतक महिला के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर प्रशासन की ओर से 25 हजार की सहायता राशि दी जाएगी।
@k1